Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Diwali will be lackluster for 3,800 sugarcane farmers in the district.

Budaun News: जिले में 3800 गन्ना किसानों की दिवाली रहेगी फीकी

Fri, 06 Nov 2026 11:56 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Diwali will be lackluster for 3,800 sugarcane farmers in the district.
बदायूं के गन्ना किसान गजेंद्र सिंह।
बदायूं। दिवाली का एक दिन शेष है, बावजूद इसके जिले के करीब 3800 किसानों को बकाया गन्ना भुगतान नहीं मिला है। ऐसे में माना जा रहा है कि इस बार किसानों की दिवाली फीकी रहेगी।
विज्ञापन


जिले में गन्ना खरीद के लिए कई मिलों की ओर से सेंटर लगाए जाते हैं। नया पेराई सत्र दिवाली बाद शुरू हो जाएगा, बावजूद इसके किसानों को पुराने सत्र का भुगतान अभी नहीं मिला है। गन्ना विभाग के आंकड़ों के अनुसार, यदु ग्रुप की ओर से संचालित यदु शुगर मिल बिसौली और न्योली चीनी मिल कासगंज पर जिले के करीब 3800 किसानों का करीब 12.09 करोड़ रुपये बकाया है।
विज्ञापन

इसके लिए किसान कई बार धरना-प्रदर्शन और अधिकारियों को ज्ञापन भी दे चुके हैं, बावजूद इसके भुगतान अब तक नहीं हुआ है। समय से भुगतान न मिलने से गन्ने का रकबा जिले में लगातार घट रहा है। किसान गन्ने की जगह धान, मक्का जैसी फसलों की ओर जा रहे हैं। किसानों का कहना है कि पैसा फंसे रहने से खाद, बीज और मजदूरी का खर्च निकालना मुश्किल होता है। कर्ज लेना पड़ता है। किसान संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि बकाया नहीं मिला तो मिलों पर आंदोलन तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




---किसानों ने बताई अपनी परेशानी ----


बरातेगदार के किसान गजेंद्र सिंह ने बताया कि उन्होंने पिछले सत्र में बिसौली चीनी मिल पर गन्ना डाला था। गन्ने का पांच लाख बकाया नहीं मिल पाया है। इस पर अधिकारियों और सरकार की ओर से ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

किसान सतपाल ने बताया कि अब नया पेराई सत्र शुरू होने वाला है। पिछले साल का करीब 72 हजार रुपये अटका हुआ है, जो अब तक नहीं मिल पाया है। त्योहार पर भुगतान न मिलने से परेशानी बढ़ गई है।



बरातेगदार निवासी किसान विजेंद्र सिंह ने बताया कि पिछले वर्ष का बिसौली चीनी मिल पर गन्ने का 1,25,000 रुपये अटका हुआ है। कई बार अधिकारियों के पास जाकर किसान अपनी समस्या बता चुके हैं, लेकिन अब तक भुगतान नहीं हो पाया है।



चीनी मिलों को नोटिस जारी कर जल्द भुगतान के निर्देश दिए गए हैं। नए सत्र से पहले भुगतान कराने का प्रयास जारी है। भुगतान न करने पर उच्चाधिकारियों को भी अवगत कराया जाएगा। - जगदीश यादव, जिला गन्ना अधिकारी, बदायूं

बदायूं के गन्ना किसान गजेंद्र सिंह।

बदायूं के गन्ना किसान गजेंद्र सिंह।

बदायूं के गन्ना किसान गजेंद्र सिंह।

बदायूं के गन्ना किसान गजेंद्र सिंह।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed