फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   diwali mela

दिवाली मेले में राधा-कृष्ण बने बच्चों ने नृत्य से मन मोहा

Sun, 31 Oct 2021 02:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 02:02 AM IST
विज्ञापन
diwali mela
उझानी में दिवाली मेला में नृत्य करते बच्चे। संवाद - फोटो : BADAUN
उझानी। नगर पालिका परिषद की ओर से रामलीला मैदान में चल रहे दिवाली मेले में शनिवार को स्कूली बच्चों ने अपनी प्रस्तुति से समा बांध दिया। राधा-कृष्ण बने बच्चों ने बृज के गीत पर नृत्य कर मन मोह लिया। ईओ जेपी यादव ने बच्चों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू होने पर ईओ जेपी यादव और सफाई निरीक्षक हरीश कुमार त्यागी ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप जलाकर पूजन किया। इसके बाद स्कूली बच्चों ने स्वच्छता का संदेश देते हुए लघु नाटिका का मंचन किया। सफाई के फायदे से सराबोर नाटिका पर दर्शकों ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया। राधा-कृष्ण बने बच्चों ने बृज के गीत पर नृत्य किया। सामूहिक नृत्य भी मनमोहक रहा। मेले में जुटे लोगों ने खानपान के आइटमों का लुत्फ उठाया। कार्यक्रम में राजकुमार गुप्ता, संजय शर्मा, नफीस अहमद, दीपक कुमार, मुकेश शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed