{"_id":"617da9ee6ea86607a92b7b10","slug":"diwali-badaun-news-bly4647041149","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली की परेशानी बचाने को आज की जाएगी बिजली कटौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली की परेशानी बचाने को आज की जाएगी बिजली कटौती
विज्ञापन
बदायूं। दिवाली पर बिजली कटौती न हो इसके लिए पावर कॉरपोरेशन रविवार को 33 केवीए की लाइन पर मरम्मत का काम करेगा। इस दौरान सुबह 11 से दो बजे तक बिजली सप्लाई ठप रहेगी। हालांकि, मरम्मत के दौरान कटौती का समय बढ़ने की बात भी कही जा रही है।
चार नवंबर को दिवाली है। इससे पहले धनतेरस, छोटी दिवाली जैसे त्योहार होंगे। बाद में गोवर्धन और भैयादूज है। दीपोत्सव पर शहर में बिजली सप्लाई को लेकर किसी तरह की समस्या पैदा न हो इसके लिए पावर कॉरपोरेशन ने तैयारी शुरू कर दी है। रविवार को 33 केवीए की लाइन को दुरुस्त करने के लिए पनबड़िया, कचहरी, कार्यशाला और मीराजी चौकी उपकेंद्रों के साथ शहर को सप्लाई देने वाले अन्य उपकेंद्रों में भी शट्डाउन के कारण शहर के लोगों को 11 से दो बजे तक बिजली कटौती का सामना करना होगा। एसडीई पनवड़िया नीरज गोवाड़ी ने बताया कि 33 केवीए की लाइन पर काम 11 बजे शुरू कर दिया जाएगा। काम पूरा करने के लिए दोपहर दो बजे तक की समय सीमा निर्धारित की गई है। इस दौरान शहर के कई हिस्सों में बिजली सप्लाई ठप रहेगी। संवाद