फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Dispute over talking to a young woman; uncle shot while trying to mediate.

Budaun News: युवती से बात करने पर विवाद, समझाने गए ताऊ को गोली मारी

Tue, 28 Jul 2026 01:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Dispute over talking to a young woman; uncle shot while trying to mediate.
घटना के बाद सामु​दायिक स्वास्थ्य केंद्र मेें घायल की जानकारी करते सीओ बिसौली अंशुमन श्रीवास्तव।
रेहड़िया। वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव रोटा में सोमवार को युवती से फोन पर बात करने को लेकर हुए विवाद में उसके भाई ने एक युवक की पिटाई लगा दी। पिटाई से नाराज युवक अपने बहनोई सहित अन्य लोगों के साथ बदला लेने के उद्देश्य से गांव में पहुंच गया। युवक को समझाने के लिए युवती के पिता और ताऊ वहां पहुंच गए। कहासुनी में युवक ने युवती के ताऊ पर तमंचे से फायरिंग कर दी, जिसमें गोली सीधे पैर की जांघ में लगी। आरोपी मौके से भाग गए। घायल ताऊ को पहले वजीरगंज सीएचसी में प्राथमिक उपचार देने के बाद फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

गांव रोटा निवासी युवती से गांव का युवक फोन पर बातचीत करता था। यह बात युवती के भाई को मालूम हो गई। इससे नाराज युवक ने पहले बहन से नाराजगी जताई, उसके बाद युवक की पिटाई कर दी। पिटाई होने के बाद युवक बदायूं में अपने बहनोई के घर आ गया। यहां से वह अपने बहनोई के साथ 20-25 लोगों को लेकर गांव पहुंचा।
विज्ञापन

गांव के बाहर मुख्य सड़क पर वह हंगामा करने लगे। युवकों के हंगामा होने पर युवती के पिता और उसके ताऊ अगरपाल वहां पहुंचे और युवकों को समझाने का प्रयास किया। इसी दौरान युवक ने तमंचे से फायरिंग कर दी। फायरिंग से वहां अफरातफरी मच गई। फायरिंग में एक गोली युवती के ताऊ के सीधे पैर में जांघ पर लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह घायल होकर सड़क पर गिर गए। परिजन उन्हें लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सीओ बिसौली अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण किया। विवाद होने के बाद गोली चलने का मामला संज्ञान में आया है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

घटना के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेें घायल की जानकारी करते सीओ बिसौली अंशुमन श्रीवास्तव।

घटना के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेें घायल की जानकारी करते सीओ बिसौली अंशुमन श्रीवास्तव।

घटना के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेें घायल की जानकारी करते सीओ बिसौली अंशुमन श्रीवास्तव।

घटना के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेें घायल की जानकारी करते सीओ बिसौली अंशुमन श्रीवास्तव।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed