फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Dispute at grocery store, case of assault on father and son

Budaun News: परचून की दुकान पर विवाद, पिता-पुत्र पर मारपीट का केस

Wed, 11 Mar 2026 01:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Dispute at grocery store, case of assault on father and son
कुंवरगांव। थाना क्षेत्र के गांव कसेर में परचून की दुकान पर सामान लेने गए एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित के सिर में चोट आई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव कसेर निवासी सुशांत कुमार पुत्र स्व. धीरज सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि सात मार्च की शाम करीब साढ़े सात बजे वह गांव में ही एक परचून की दुकान पर सामान लेने गया था। आरोप है कि वहां पहले से मौजूद चमन पुत्र राजेंद्र ने पीछे से हाथ में पहने लोहे के कड़े से उस पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

पीड़ित का कहना है कि जैसे ही उसने पीछे मुड़कर देखा तो चमन और उसके पिता राजेंद्र पुत्र चंद्रपाल ने उसे पकड़ लिया और मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के दौरान उसके सिर में खुली चोट आ गई। शोर-शराबा होने पर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े, जिसके बाद आरोपी वहां से चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि उसके माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका है और वह बचपन से अपने नाना के घर गांव कसेर में रहकर पढ़ाई करता है। आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। इस संबंध में थाना प्रभारी राजेश कौशिक ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed