फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Dispute arose due to writing Ram-Ram on common religious place in Budaun

Budaun News: साझा धर्मस्थल पर राम-राम लिखे जाने से मचा विवाद, पुलिस ने किया समाधान; जानें पूरा मामला

Thu, 04 Sep 2025 04:55 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 04 Sep 2025 04:55 PM IST
सार

बदायूं के थाना बिनावर क्षेत्र में एक धर्मस्थल में फर्श पर किसी ने राम-राम लिख दिया। इसकी जानकारी होने पर लोगों में रोष फैल गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फर्श पर पेंट कराकर विवाद शांत कराया। 

विज्ञापन
Dispute arose due to writing Ram-Ram on common religious place in Budaun
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के थाना बिनावर क्षेत्र के गांव रंझौरा में स्थित धर्मस्थल पर बृहस्पतिवार को उस समय वाद खड़ा हो गया जब फर्श पर जगह-जगह राम-राम लिखा पाया गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर स्थिति को सामान्य बना दिया।

विज्ञापन


गांव रंझौरा के दक्षिण दिशा में करीब आधा किलोमीटर दूरी पर स्थित इस धर्मस्थल के परिसर में मुस्लिम समुदाय की मजार और हिंदू समुदाय का देवस्थान दोनों मौजूद हैं। यह स्थल स्थानीय लोगों में छौकर बाबा के नाम से प्रसिद्ध है, जहां एक ओर शिव पूजा होती है तो दूसरी ओर इबादत भी की जाती है। 
विज्ञापन


मजार और देवस्थान की साफ-सफाई और देखरेख गांव के ही अजय पाल बीते करीब 20 वर्षों से कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अजय पाल मानसिक बीमार हैं। बताया जाता है कि अजय पाल ने ही सेवा भाव में मजार और देवस्थान के पास फर्श पर पेंट से जगह-जगह राम-राम लिख दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

मौके पर पहुंचे सीओ और थाना प्रभारी 
गांव अहरुइया निवासी अखिलेश जब पूजा-अर्चना करने वहां पहुंचे तो उन्होंने फर्श पर लिखे राम-राम को देखा और इसकी जानकारी अपने गांव व रंझौरा के लोगों को दी, रोष फैल गया। मामला पुलिस तक पहुंचा। सूचना पाकर थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्काल फर्श पर लिखे राम-राम पर पेंट करा दिया। 

यह भी पढ़ें- Bareilly News: सत्संगी दंपती हत्याकांड में दोषी को आजीवन कारावास, कोर्ट ने 1.70 लाख रुपये जुर्माना भी लगाया

सीओ सिटी भी मौके पर पहुंचे। फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। शांति व्यवस्था पूरी तरह कायम है। ग्रामीणों ने बताया कि इस साझा धर्मस्थल की देखरेख और पूजा-अर्चना, इबादत का कार्य वर्षों से बिना विवाद चल रहा है। अजय पाल यहां लगातार सेवा करते हैं और दोनों समुदाय के लोग छौकर बाबा के नाम से इस स्थल को मानते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed