फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Life imprisonment to the convicted in the murder of Satsangi couple in Bareilly

Bareilly News: सत्संगी दंपती हत्याकांड में दोषी को आजीवन कारावास, कोर्ट ने 1.70 लाख रुपये जुर्माना भी लगाया

Thu, 04 Sep 2025 08:18 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 04 Sep 2025 08:18 AM IST
सार

बरेली के चर्चित सत्संगी दंपती हत्याकांड में दोषी अनुराग उर्फ अन्नू को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। उसने 24 जुलाई 2019 में घर में घुसकर रूपा सत्संगी और उनके पति नीरज सत्संगी की हत्या कर दी थी। रूपा सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में सहायक प्रबंधक थीं। 

विज्ञापन
Life imprisonment to the convicted in the murder of Satsangi couple in Bareilly
हत्या की दोषी अनुराग, मृतका रूपा और उनके पति नीरज के फाइल फोटो - फोटो : संवाद

विस्तार

बरेली में अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या-7 तबरेज अहमद ने शहर के चर्चित सत्संगी दंपती हत्याकांड में अनुराग भागवानी उर्फ अन्नू को दोषी पाया है। अदालत ने उसे आजीवन कारावास और 1.70 लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना अदा न करने पर दोषी को एक साल अतिरिक्त जेल में रहना होगा। अभियुक्त को दोषी करार देने में फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की अहम भूमिका रही।

विज्ञापन


प्रेमनगर थाने के गुलमोहर पार्क निवासी जतिन सत्संगी ने 25 जुलाई 2019 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि वह हरियाणा के गुरुग्राम में रहकर नौकरी करते हैं। 24 जुलाई की रात 10:28 बजे पड़ोसी विनोद कुमार सैनी ने उनको कॉल करके बताया कि उनके माता-पिता घर में घायल अवस्था में पड़े हैं। जब तक वह घर आए तब तक माता-पिता की मौत हो चुकी थी। किसी अज्ञात व्यक्ति ने घर में घुसकर उनके माता-पिता की हत्या कर दी है। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने विवेचना की। आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई।
विज्ञापन


बैंक में सहायक प्रबंधक थीं रूपा सत्संगी
उस समय यह मामला सुर्खियों में रहा था। दरअसल, जतिन की मां रूपा सत्संगी सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के रीजनल ऑफिस में सहायक प्रबंधक के पद पर थीं और 31 जुलाई को सेवानिवृत्त होने वाली थीं। पिता नीरज सत्संगी बीमार रहते थे। मां ही उनकी देखभाल करती थीं। हत्याकांड ने लोगों को हिलाकर रख दिया था और कानून व्यवस्था भी सवालों के घेरे में आ गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP News: बरेली में साइबर ठगों को बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तार

सीसीटीवी कैमरों की फुटेज व फॉरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने थाना प्रेमनगर के राजेंद्र नगर निवासी अनुराग भागवानी उर्फ अन्नू को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर सत्संगी दंपती के घर से लूटा गया सामान भी बरामद किया गया था।

विवेचना के बाद पुलिस ने चार्जशीट दाखिल की। छह साल चली सुनवाई के दौरान 14 गवाह और 90 से ज्यादा साक्ष्य पेश किए। गवाहों और साक्ष्यों के आधार पर अभियोजन पक्ष अनुराग भागवानी उर्फ अन्नू को दोषसिद्ध साबित करने में कामयाब रहा। कोर्ट ने उसे कैद और जुर्माने की सजा सुनाई।

दंपती की हत्या के बाद दो मंजिल से कूदा था अनुराग
सत्संगी दंपती की हत्या करने के बाद अनुराग दो मंजिल घर से कूदकर भाग गया था। इस दौरान उसने अपना चेहरा छिपाने की कोशिश भी की, लेकिन वह सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में कैद हो गया। उसने मास्क और टोपी पहन रखा था। साथ लाया एक बैग वह मौके पर ही छोड़कर भाग गया था। उसकी एक चप्पल भी मौके पर मिली थी। 

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने उसकी तलाश की। शासकीय अधिवक्ता राजेश्वरी गंगवार ने बताया कि सीसी कैमरे की फुटेज न मिलने की दशा में दोषी की पहचान मुश्किल हो सकती थी। इसके अलावा फॉरेंसिक साक्ष्य भी आधार बने हैं। उधर, बुधवार को जब अनुराग को कोर्ट में पेश किया गया तो चलने में वह असमर्थ प्रतीत हुआ। पुलिस के अनुसार हत्याकांड के बाद अनुराग जब छत से कूद कर भागा था तो उसकी रीढ़ की हड्डी टूट गई थी।

घोषित किया गया था 25 हजार रुपये का इनाम
शहर के चर्चित हत्याकांड में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था। कोर्ट में सुनवाई के दौरान अनुराग ने तर्क दिया कि सिर्फ लंगड़ाने के कारण उसे आरोपी बना दिया गया। पुलिस ने दबाव में पूरी कहानी गढ़ी है। उसके खिलाफ वादी ने कोई आरोप नहीं लगाया है। उसके यह तर्क सीसी कैमरों की फुटेज, फॉरेंसिक और फिंगर प्रिंट जांच रिपोर्ट के सामने नहीं टिक सके।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed