फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Three funeral pyres burned simultaneously; mourning engulfed the entire village.

Budaun News: एक साथ जलीं तीन चिताएं, पूरे गांव में पसर गया मातम

Wed, 14 Oct 2026 01:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Three funeral pyres burned simultaneously; mourning engulfed the entire village.
बिसौली के हत्सा गांव में शोक में डूबी महिलाएं। संवाद - फोटो : Samvad
बिसौली। जिन चार दोस्तों की दोस्ती के किस्से कभी हत्सा गांव की गलियों में गूंजते थे, सोमवार को उनमें से तीन की मौत के बाद एक साथ जलीं चिताओं से पूरे गांव में मातम पसर गया। गांव की जिन गलियों में तीनों की हंसी सुनाई देती थी, वहां अब सिर्फ सिसकियां थीं।
विज्ञापन

स्कूल बस से हुई दुर्घटना में जान गंवाने वाले तीनों दोस्तों के शव पोस्टमॉर्टम के बाद मंगलवार सुबह गांव पहुंचे तो अंतिम दर्शन के लिए हुजूम उमड़ पड़ा। कोतवाली क्षेत्र के गांव हत्सा के ग्रामीणों ने बताया रोहन, निखिल, ऋषभ और घायल शिवकुमार की आपस में गहरी दोस्ती थी। अपने काम से खाली होने के बाद चारों साथ बैठते और काफी देर तक बातें किया करते थे। सुख-दुख में एक-दूसरे के साथ खड़े रहने वाले दोस्तों के अचानक बिछुड़ने से गांव के लोग स्तब्ध हैं।
विज्ञापन

ऋषभ अपने पिता का इकलौता बेटा था। दो साल पहले बड़े बेटे मनोज को खो चुकी मां रज्जो के सामने अब दूसरे बेटे को खोने का असहनीय दुख है। वहीं, रोहन और निखिल के परिवारों में भी मातम पसरा है। निखिल के पिता का करीब एक साल पहले बीमारी से निधन हो गया था। बेटे की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मंगलवार को जब गांव में ही तीनों की चिताएं एक साथ जलीं तो अंतिम विदाई देने पहुंचे लोगों की आंखें भर आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ बिसौली अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि तीनों मृतकों के परिजनों ने तहरीर दी है। बस चालक के विरुद्ध तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है।

बिसौली के हत्सा गांव में शोक में डूबी महिलाएं। संवाद

बिसौली के हत्सा गांव में शोक में डूबी महिलाएं। संवाद- फोटो : Samvad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed