फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Disgruntled elderly man jumps into Ganga river, rescued by divers

Budaun News: घर से नाराज बुजुर्ग ने गंगा में लगाई छलांग, गोताखोरों ने बाहर निकाला

Mon, 09 Mar 2026 12:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Disgruntled elderly man jumps into Ganga river, rescued by divers
उझानी। घर से नाराज होकर निकले बुजुर्ग ने कछला पुल से गंगा में छलांग लगा दी। यह देख आसपास के लोगों ने शोर मचाया तो गोताखोर भी दौड़ पड़े। उन्होंने बुजुर्ग को सकुशल बाहर निकाल लिया। बाद में उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन

घटना रविवार सुबह करीब सात बजे की है। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी रामपाल (70 साल) कछला पुल पर पहुंच गए। काफी देर तक पुल पर ही घूमने के बाद उन्होंने पुल की रेलिंग पर चढ़कर गंगा में छलांग लगा दी। उन्हें छलांग लगाते समय घाट पर मौजूद दुकानदार ने देख लिया। दुकानदार के शोर मचाने पर जुटे गोताखोर भी रामपाल को बचाने के लिए गंगा में कूद पड़े। करीब आधा घंटे की मशक्कत के बाद रामपाल को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने घटना के बारे में रामपाल से जानकारी की।
विज्ञापन

उन्होंने पुलिस को बताया कि वह घरेलू कलह से परेशान हैं। घर से निकलकर वह पहले घाट पर स्थित वृद्धा आश्रम भी पहुंचे। वृद्धाश्रम के संचालक ने उनसे जब आधारकार्ड दिखाने को कहा तो उन्होंने मना कर दिया। इसके बाद उन्होंने गंगा में कूदकर जान देने का कदम उठाया। कछला चौकी इंचार्ज कपिल शर्मा ने बताया कि बुजुर्ग रामपाल को उनके परिजनों के हवाले कर दिया गया है। परिवार के लोगों को भी नसीहत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed