फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Disabled person died due to collision with unknown vehicle

Budaun News: अज्ञात वाहन की टक्कर से दिव्यांग की मौत

Sat, 31 May 2025 12:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 31 May 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Disabled person died due to collision with unknown vehicle
थाना मुजरिया में पहुंचे दिव्यांग मृतक के परिजन।-संवाद
मुजरिया। अज्ञात वाहन की टक्कर से दिव्यांग युवक की मौत हो गई। यह भीख मांगकर घर-परिवार चलाता था। दो दिन पहले ही घर से भीख मांगने निकला था। परिजनों ने थाने पहुंचकर पहचान की। वह कासंगज के गांव होड़लपुर का निवासी था।
विज्ञापन

दिल्ली हाईवे पर आरके पब्लिक स्कूल के सामने बृहस्पतिवार की रात अज्ञात वाहन ने दिव्यांग युवक को टक्कर मार दी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने उसकी जेब से मिले आधार कार्ड पर परिजनों को जानकारी दी। वह कासगंज के थाना सोरो के गांव होड़लपुर का निवासी था। शुक्रवार की सुबह पहुंचे परिजनों ने उसकी शिनाख्त 35 वर्षीय विजय सिंह पुत्र रघुवीर के रूप में की। उसकी पत्नी, तीन बच्चे, मां और भाई ने थाना मुजरिया पहुंचकर बताया कि एक हाथ कटे होने के कारण वह भीख मांग कर परिवार का जीवन यापन करते थे। दो दिन पहले ही घर से निकले थे। उसकी मौत पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed