{"_id":"68c86f4ee9483951a40a32c3","slug":"disabled-people-who-went-to-the-district-hospital-to-get-their-certificates-made-created-a-ruckus-badaun-news-c-123-1-sbly1001-147048-2025-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: जिला अस्पताल में प्रमाण पत्र बनवाने गए दिव्यांगों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: जिला अस्पताल में प्रमाण पत्र बनवाने गए दिव्यांगों ने किया हंगामा
विज्ञापन
जिला अस्पताल में काफी देर तक नंबर न आने पर आक्रोशित दिव्यांग व परिजन। संवाद
बदायूं। जिला अस्पताल में सोमवार को दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाने पहुंचे लोग हंगामे पर उतर आए। उनका आरोप था कि प्रमाण पत्र जारी कराने के नाम पर दलाल सक्रिय हैं। वह पैसे लेकर काम करवा रहे हैं। सुबह से लाइन में खड़े होने के बावजूद दोपहर बाद तक नंबर नहीं आने पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।
सुबह आठ बजे से ही अस्पताल परिसर में दिव्यांगजन और उनके परिजन प्रमाण पत्र बनवाने के लिए जुटने लगे। दोपहर होते-होते कई लोगों को यह जानकारी मिली कि बिना पैसे दिए उनका काम आगे नहीं बढ़ेगा। इस पर कई दिव्यांगों ने हंगामा शुरू कर दिया। नाराज लोगों ने अस्पताल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और पारदर्शिता पर सवाल खड़े किए। स्थिति बिगड़ने पर सुरक्षा गार्ड मौके पर पहुंचे और भीड़ को काबू में किया। उन्होंने लोगों को शांत कराया। इससे काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
हंगामा कर रहे दिव्यांगजनों का कहना था कि प्रमाण पत्र दिव्यांगों के अधिकारों से जुड़ा दस्तावेज है, लेकिन यहां दलालों के जरिए पैसे लेकर बनाए जा रहे हैं। गरीब और जरूरतमंद दिव्यांगजनों को लाइन में घंटों खड़ा रहने के बावजूद उनका नंबर तक नहीं मिल पा रहा। कई परिजनों ने आरोप लगाया कि जब तक 500 से 1000 रुपये तक की रकम नहीं दी जाती, तब तक फाइल आगे नहीं बढ़ाई जाती।
विज्ञापन
-- -- -- -
कर्मचारी कर रहे इंकार
- जिला अस्पताल के कर्मचारियों का कहना है कि अधिक भीड़ और स्टाफ की कमी की वजह से काम में देर हो रही है। अस्पताल प्रशासन ने इस मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया है। दिव्यांगजन और उनके परिजन इस बात पर अड़े रहे कि जब तक जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक समस्या खत्म नहीं होगी।
-- -- -- -
वर्जन-
- मैं वहीं पर था और हंगामा के बारे में कोई सूचना है। इस बारे में पता कर कार्रवाई की जाएगी। अगर आरोप सही पाए गए तो गड़बड़ी करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. कप्तान सिंह, सीएमओ जिला अस्पताल