फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Director preparing to flee abroad, lookout notice will be issued soon

Budaun News: विदेशी भागने की तैयारी में निदेशक, जल्द जारी होगा लुकआउट नोटिस

Sun, 08 Jun 2025 12:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jun 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Director preparing to flee abroad, lookout notice will be issued soon
बदायूं। अमर ज्योति निधि यूनिवर्स कंपनी के निदेशक विदेश भागने की तैयारी में है। इसकी सुगबुगाहट पर अधिकारियों ने लुकआउट नोटिस देने की तैयारी शुरू कर दी है। इस नोटिस के बाद निदेशक भाग नहीं सकेंगे। इसके अलावा अधिवक्ता कंपनी दिवालिया घोषित न हो सके, इसके लिए हाईकोर्ट में पैरवी करेंगे।
विज्ञापन

बरेली के रहने वाले सूरजपाल सिंह, शशीकांत मौर्य, भाजपा नेता सूर्यकांत, श्रीकांत, अमित कुमार सिंह ने बदायूं शहर में अमर ज्योति निधि यूनिवर्स कंपनी खोली थी। इस कंपनी में करोड़ों रुपये निवेशकों का डूब गया है। लोग हर दिन शिकायत करने एसएसपी कार्यालय पहुंच रहे हैं। इस बीच निवेशकों ने कंपनी के सभी निदेशकों पर देश छोड़ने की आशंका जताते हुए डीएम व एसएसपी से शिकायत की है।
विज्ञापन

इन शिकायतों को अधिकारियों ने संज्ञान लिया है। एसएसपी डॉ.बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि कंपनी के निदेशकों के भागने की तैयारी करने की शिकायत मिली है। इस पर लुक आउट नोटिस जारी करने के लिए शासन से पत्राचार करेंगे, ताकि आरोपी देश न छोड़ पाएं, उन पर सख्त कार्रवाई हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
कंपनी को दिवालिया नहीं होने देंगे घोषित
निदेशक अमर ज्योति निधि यूनिवर्स कंपनी को दिवालिया घोषित करने के लिए हाईकोर्ट गए हुए हैं। इसकी भनक अधिवक्ताओं को भी लग गई है। अब बारी-बारी से अधिवक्ता इस केस के खिलाफ हाईकोर्ट जाएंगे, उनका पूरा प्रयास है कि कंपनी दिवालिया घोषित न हो सके।

--
आर्थिक अपराध शाखा में जाएगी फाइल
अमर ज्योति निधि यूनिवर्स कंपनी करोड़ों रुपये निवेशकों का लेकर भाग गई है, चूंकि 20 करोड़ रुपये से ऊपर के मामले की जांच आर्थिक अपराध शाखा करती है। ऐसे में स्थानीय स्तर से पुलिस अपनी कार्रवाई करने के बाद जांच आर्थिक शाखा को ट्रांसफर कर देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed