फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Dilapidated wall collapsed, two real sisters got injured after getting buried under the debris.

Budaun News: जर्जर दीवार गिरी, दो सगी बहनें मलबे में दबकर हुई घायल

Sat, 13 Jul 2024 05:28 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sat, 13 Jul 2024 05:28 AM IST
विज्ञापन
Dilapidated wall collapsed, two real sisters got injured after getting buried under the debris.
वह जर्जर दीवार जिसके मलबे में दबकर घायल हुई थी दोनों बहने। संवाद
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव बेहटा गुंसाई में शुक्रवार की दोपहर एक जर्जर दीवार गिरने से ईंटों के मलबे में दो सगी बहनें दबकर घायल हो गईं। दोनों घायलों को इलाज के लिए मुरादाबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

गांव निवासी वासुदेव की जर्जर दीवार बारिश से क्षतिग्रस्त हो गई थी। जो दोपहर के करीब 12 बजे अचानक भरभराकर सड़क की ओर गिर गई। जिस समय दीवार गिरी उसी समय गांव निवासी राधेश्याम कोहली की आठ वर्षीय पुत्री शिवानी और छह वर्षीय पुत्री मीनाक्षी खेलते हुए निकल रही थी। दोनों बहनें दीवार के मलबे में दब गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद दोनों को मलबे से बाहर निकाला। तब तक वह गंभीर घायल हो चुकी थीं। आनन-फानन में परिवार के लोग इलाज के लिए उन्हें पहले बिसौली ले गए। जहां से चिकित्सकों से उन्हें हायर सेंटर ले जाने की सलाह दी। जिसके बाद परिवार के लोग उन्हें मुरादाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका इलाज चल रहा है। दोनों बहनों की हालत में सुधार बताया जा रहा है।

वह जर्जर दीवार जिसके मलबे में दबकर घायल हुई थी दोनों बहने। संवाद

वह जर्जर दीवार जिसके मलबे में दबकर घायल हुई थी दोनों बहने। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed