फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Didn't run away from the field, changed candidate as per strategy: Shivpal

मैदान छोड़कर नहीं भागे, रणनीति के तहत बदला है उम्मीदवार : शिवपाल

Wed, 10 Apr 2024 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 10 Apr 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
Didn't run away from the field, changed candidate as per strategy: Shivpal
बदायूं। सपा के महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि वह मैदान छोड़कर नहीं भागे। युवाओं की मांग और पार्टी की रणनीति के तहत आदित्य यादव को उम्मीदवार बनाया गया है। रणनीति को हम सार्वजनिक नहीं कर सकते।
विज्ञापन

शिवपाल सिंह यादव ने सोमवार रात मीडिया के कुछ प्रतिनिधियों से संक्षिप्त बातचीत में कहा कि युवाओं को नेता जी (मुलायम सिंह यादव) ने हमेशा महत्व दिया। जैसे नेता जी ने जब अखिलेश यादव को टिकट दिया था, तब वह मात्र 26 साल के थे। धर्मेंद्र यादव को जब मैनपुरी से चुनाव लड़ाया तो वह 25 साल के थे। अब आदित्य भी युवा हैं। उनके नामांकन का मुहूर्त निकला है। शुभ मुहूर्त पर ही वह अपना नामांकन कराएंगे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2 अप्रैल को कहा कि बदायूं लोकसभा क्षेत्र में सपा के उम्मीदवार मैदान छोड़कर भाग रहे हैं। अब तक दो भाग चुके हैं। इसको लेकर किए गए सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं क्या कहूं? भाजपा वालों ने मैनपुरी को लेकर बड़े-बड़े दावे किए थे, लेकिन सपा जीती। उदाहरण सबके सामने है। इसके बाद घोसी में चुनाव हुए। सपा की जीत भी सबके सामने है। बदायूं में भी सपा मजबूत है। जीत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिले से लेकर छोटे दफ्तरों तक में फैला है भष्ट्राचार : शिवपाल

गवां (संभल)। कस्बा रजपुरा में मंगलवार की दोपहर दो बजे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने चुनावी सभा को संबोधित किया। बोले- भाजपा सरकार ने भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का काम किया है। यही वजह है कि वर्तमान समय में जिले से लेकर छोटे-छोटे दफ्तरों तक भ्रष्टाचार चरम पर है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed