{"_id":"72203ee84e38cebd7f3c375b4f77fa7b","slug":"dharmendra-and-sheetal-first-in-cross-country-race-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रास कंट्री ओपन रेस में धर्मेंद्र और शीतल ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रास कंट्री ओपन रेस में धर्मेंद्र और शीतल ने मारी बाजी
बदायूं।
Updated Wed, 28 Jan 2015 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस के खास मौके पर स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुई पांच किलोमीटर क्रास कंट्री रेस में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। इसमें ओपन वर्ग में पुरुषों में धर्मेंद्र तो महिलाओं में शीतल ने बाजी मारी। जबकि अंडर-15 में दीपक शाक्य प्रथम रहे।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रमानुसार सुबह नौ बजे स्थानीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में रेस शुरू कराई गई। शुभारंभ समाजसेवी अरविंद राठौर ने हरी झंडी दिखाकर किया। इसमें ओपन वर्ग में पहला स्थान धर्मेंद्र ने पाया। जबकि अर्जुन, प्रताप दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। महिलाओं में शीतल आगे रहीं। सीता और अर्पिता ने द्वितीय एवं तृतीय स्थान अर्जित किया। इसके अलावा अंडर-15 में दीपक प्रथम, ज्ञान चंद द्वितीय एवं ब्रजमोहन तृतीय स्थान पर रहे। सांत्वना पुरस्कार के लिए उमेश, महावीर, केशव, हरी सिंह को चुना गया। सभी विजेताओं को जिला राजस्व अधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने पुरस्कृत किया। क्रीड़ाधिकारी अनिल कुमार, परवेज गाजी, बृजेश साहू, डालचंद मथुरिया, विनोद सागर, कमल किशोर आदि मौजूद रहे।