{"_id":"6a4e95dfe220d8ed210cfc17","slug":"deputy-cm-keshav-prasad-maurya-will-now-reach-bilsi-by-road-badaun-news-c-123-1-sbly1006-167990-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: अब सड़क मार्ग से बिल्सी पहुंचेंगे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: अब सड़क मार्ग से बिल्सी पहुंचेंगे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य
विज्ञापन
-
- 2
-
Link Copied
बिल्सी। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के 10 जुलाई के प्रस्तावित बदायूं दौरे के कार्यक्रम में संशोधन हुआ है। अब वह हेलीकॉप्टर के बजाय सड़क मार्ग से स्टाफ कार से बिल्सी पहुंचेंगे।
सिटी मजिस्ट्रेट सुमित कुमार की ओर से जारी संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, वह सुबह 9:30 बजे लखनऊ से रवाना होकर अपराह्न 1:25 बजे बिल्सी गेस्ट हाउस पहुंचेंगे। इसके बाद अपराह्न 1:50 बजे खैरी मार्ग स्थित नवनिर्मित रोडवेज बस स्टेशन का लोकार्पण व जनसभा को संबोधित करेंगे।
अपराह्न 2:55 बजे बदायूं रोड स्थित विधायक हरीश शाक्य के कैंप कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। शाम 3:35 बजे बदायूं में निरीक्षण भवन में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर विकास परियोजनाओं और निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करेंगे। चयनित परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण भी प्रस्तावित है। शाम 4:50 बजे समरेर विकास खंड परिसर में नवनिर्मित ऑडिटोरियम का लोकार्पण करेंगे। कार्यक्रम समाप्त होने पर शाम 5:45 बजे वह लखनऊ के लिए रवाना होंगे। संवाद