फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Department of Anatomy gets three MD seats

Budaun News: एनाटमी विभाग को मिलीं एमडी की तीन सीटें

Fri, 21 Nov 2025 12:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 21 Nov 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Department of Anatomy gets three MD seats
बदायूं। राजकीय मेडिकल कॉलेज ने चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। कॉलेज के एनाटमी विभाग को इस वर्ष एमडी (पीजी) की तीन सीटें स्वीकृत हुईं हैं।
विज्ञापन

कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. अरुण कुमार ने इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि एनाटमी विभाग को पीजी सीटें मिलना शैक्षणिक गुणवत्ता और प्रगतिशील दृष्टिकोण का प्रमाण है। उन्होंने कहा, एनाटमी जैसे मूलभूत विषय में पीजी में सीटें मिलना हमारे संस्थान की क्षमता, समर्पण और बढ़ते अकादमिक स्तर का प्रमाण है। यह उपलब्धि आने वाले वर्षों में और अधिक पीजी सीटें प्राप्त करने के हमारे लक्ष्य को मजबूती प्रदान करेगी।
विज्ञापन

बताया कि कॉलेज प्रशासन द्वारा फैकल्टी सशक्तिकरण, लैब संसाधनों के विस्तार, बेहतर शोध व्यवस्था और उच्च अकादमिक मानकों को विकसित करने के लिए निरंतर कदम उठाए गए, जिसके सकारात्मक परिणाम अब सामने आने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनाटमी विभागाध्यक्ष डॉ. मुकत्याज हुसैन ने विभाग को मिली इस सफलता पर गर्व व्यक्त किया। पीजी सीटें दिलाने में विभाग के संकाय सदस्य प्रो.डॉ. एसके मिश्रा, सहायक आचार्य डॉ. अर्जित गंगवार, डॉ. पारुल सक्सेना का विशेष योगदान रहा। वहीं, ट्यूटर डॉ. मयंक, डॉ. मनीष, डॉ. फैज खान, डॉ. मैघनाथ तथा स्टाफ सदस्य प्रमोद, रूबी गुप्ता, पुष्पेंद्र पाल, टिंकू कश्यप, अशोक कुमार आदि ने सतत रूप से विभाग के विकास में सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed