फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Dengue student dies, 15 people fall ill

Budaun News: डेंगू छात्र की मौत, 15 लोग बीमार

Tue, 03 Oct 2023 01:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 03 Oct 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
Dengue student dies, 15 people fall ill
जानकारी देने पर भी नहीं पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

उसहैत। क्षेत्र में गांव बरैनिया निवासी कक्षा छह के छात्र की डेंगू से मौत हो गई। यहां 10 से 15 लोग बुखार से पीड़ित हैं। सूचना के बाद भी गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम नहीं पहुंचने में ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।

जिले में बुखार लगातार अपना कहर बरपा रहा है। सोमवार को उसहैत क्षेत्र के गांव बरैनिया में उच्च प्राथमिक विद्यालय के छात्र नितिन कुमार (12) पुत्र राजू की डेंगू से मौत हो गई। जबकि गोविंद (20), कुलदीप (14), पुत्रगण सुरेश, प्रीति (15) पुत्री अमर सिंह, मनीष (14) पुत्र सुनील, हिरा खान (23) पुत्री महताब खान और आरजू (18) पुत्री इब्राहिम समेत कई अन्य लोग बुखार से पीड़ित हैं।
विज्ञापन


गांव के रामभरोसे, श्याम सिंह, आदिल, इमरान आदि ने बताया कि इसके बारे में स्वास्थ्य विभाग को जानकारी दी, लेकिन किसी अधिकारी ने गांव में टीकाकरण की जहमत नहीं उठाई है। जिसको लेकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने डीएम से बरैनियां व अन्य गांवों में कीटनाशक दवाइयों का छिड़काव और टीकाकरण कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


00000

गांव में फैली गंदगी, पनप रहे मच्छर और लोग हो रहे बीमार
बदायूं। गांवों में सड़कों के किनारे फैली गंदगी और उसपर पनप रहे मच्छरों से लोगों को जीना दुश्वार है। हालात ये है कि मच्छर जनित बीमारियों से कई गांवों में बुखार से कई लोगों के जान चली गई है।
ब्लॉक वजीरगंज के गांव सिंगथरा में इन दिनों बुखार फैला हुआ है, हालात यह है कि गांव के अधिकतर परिवार बुखार की चपेट में है। शायद ही कोई ऐसा घर होगा, जहां पर लोग बुखार से पीड़ित नहीं हो । ग्रामीण मुन्ना सिंह, राज बहादुर, धर्मेंद्र, अमन, विनोद कुमार, नरेश सिंह, कुलदीप, प्रदीप, डाल सिंह समेत तमाम लोगों का आरोप है कि गांव में हर तरफ गंदगी फैली हुई है। जिसकी वजह से संक्रमण लगातार फैल रहा है। गांव में अब तक फॉगिंग तक नहीं की गई है। कई बार प्रधान से शिकायत की, लेकिन वह सुनने के लिए तैयार नहीं है। ऐसे में गांव में जनहानि होने की भी आशंका है।

-
निजी जांच में लगातार निकल रहे डेंगू के मरीज
मुजरिया। क्षेत्र में बुखार लगातार अपना कहर बरपा रहा है। जिसकी वजह से लोग तेजी से बुखार की चपेट में आ रहे है, बावजूद इसके स्वास्थ्य महकमा अब भी सुस्त है। सोलंकी नगर के प्रवीन (18), गिरिजा (38) , सुधा (40) ,गिरिजा सोलंकी पत्नी दीपक सोलंकी ,हृदेश पुत्र कृष्णपाल को डेंगू की पुष्टि हुई। सभी का सहसवान व उझानी निजी चिकित्सक के यहां इलाज चल रहा है। इधर अनुष्का व श्रद्धा को टाइफाइड बुखार निकला है। संवाद

-
नैथुआ में गंदगी, जलभराव से ग्रामीण परेशान
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव नैथुआ में पिछले एक माह से संक्रामक रोगों फैले हुए हैं, इसको लेकर पिछले दिनों प्रधान व स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ लोगों ने जमकर नारेबाजी की थी। इसके बावजूद गांव में ठीक से सफाई नहीं कराई गई है। ऐसे में सबसे ज्यादा दिक्कत स्कूल जाने वाले बच्चों को उठानी पड़ रही है। गांव के संजय कुमार यादव, कुलदीप माहेश्वरी, मोर सिंह शाक्य, मनोज माहेश्वरी, अनवर अली, अरशद अली, जाबिर अली ने कहा कि लंबे समय से स्कूल के पास जलभराव के चलते यहां संक्रामक रोग पैर पसार रहे हैं। गांव में मौत होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने तीन दिन शिविर लगाकर अपना कोरम पूरा कर लिया।

-
पेपल गांव में 14 लोगों की हो चुकी है मौत
बगरैन। क्षेत्र के गांव पेपल में पिछले एक माह में 14 लोगों की मौत हो चुकी है। साथ ही करीब 100 लोग अब भी बीमार चल रहे हैं। जिनका अलग-अलग जगहों पर डॉक्टरों के यहां पर इलाज कराया जा रहा है। गांव के हालात यह है कि गांव में सड़कों के किनारे गंदगी के ढेर लगे हुए है तो वहीं जलभराव भी है। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से गांव में शिविर लगाया गया। जिसमें मरीजों की जांच की गई। साथ ही टीम के सदस्यों ने गांव में फैली गंदगी पर नाराजगी व्यक्त की। साथ ही प्रधान को सफाई कराने की बात कही।


-
100 से ज्यादा लोग अस्पतालों में भर्ती
दातागंज। नेता झुकसा गांव में करीब 250 लोग बुखार से पीड़ित है। जिनमें से 100 लोगों को इलाज बदायूं, बरेली समेत अन्य जगहों पर चल रहा है। हालांकि गांव में साफ-सफाई ठीक है। उसके बावजूद गांव में तेजी से बुखार फैल रहा है। पूर्व प्रधान विदेश कुमार ने बताया कि गांव में स्वास्थ्य विभाग की तरफ से कोई कैंप नहीं लगा है, लेकिन जो लोग बाहर अपना इलाज करा रहे हैं। उनमें अधिकतर डेंगू से पीड़ित बताएं जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed