फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Demonstration of lawyers against the establishment of Munsif Court in Dataganj

Budaun News: दातागंज में मुंसिफ कोर्ट की स्थापना के विरोध में वकीलों का प्रदर्शन

Sat, 02 Sep 2023 12:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 02 Sep 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
Demonstration of lawyers against the establishment of Munsif Court in Dataganj
जनपद न्यायालय गेट पर धरने पर बैठे अ​धिवक्ता। संवाद
गेट पर कुर्सियां डालकर बैठे वकील, तालाबंदी की
विज्ञापन

चार सितंबर को आमसभा में तय की जाएगी रणनीति
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। जिला सिविल बार एसोसिएशन द्वारा पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार दूसरे दिन भी अधिवक्ताओं ने सुबह दस बजे जजी के सभी प्रवेश द्वारों पर तालाबंदी करते हुए प्रदर्शन किया। इससे कामकाज पूरी तरह ठप रहा। इसके बाद एसोसिएशन ने दातागंज में मुंसिफ कोर्ट की स्थापना को लेकर हाईकोर्ट और सुप्रीमकोर्ट का आश्रय लेने के विकल्पों पर विचार-विमर्श किया।
इस मौके पर सिविल बार के सचिव अरविंद पाराशरी ने कहा कि उन्होंने जिला जज पंकज कुमार अग्रवाल को दातागंज में पुरानी पत्रावली नहीं भेजने के लिए प्रत्यावेदन किया है, जिसके साथ उच्च न्यायालय का सर्कुलर भी लगाया है,जिसके अनुसार पेंडिंग फाइल नए कोर्ट में नहीं जाएंगी। उन्होंने कहा कि इसके बाद हाईकोर्ट में भी रिट दायर करेंगे।
विज्ञापन

चार सितंबर को इस बारे में आगामी रणनीति तय की जाएगी। इस मौके पर सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुभाष चंद्र गुप्ता, हेमेंद्र रेंडर, राधारमन गुप्ता, ब्रजपाल सिंह, अनुराग शर्मा, राजीव सक्सेना, विवेक रेंडर, सुनील सक्सेना, वेदप्रकाश साहू, रक्षित सरन, हरिप्रताप सिंह, कौशलेंद्र मोहन शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
जिला बार ने वापस ली हड़ताल
बदायूं। दातागंज मुंसिफी के विरोध में जिला बार एसोसिएशन और सिविल बार द्वारा संयुक्त आंदोलन किया जा रहा था लेकिन शुक्रवार को जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने हड़ताल वापस ले ली। हालांकि सिविल बार के अधिवक्ता अपनी मांग पर डटे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed