{"_id":"648f6046d9173c179a0bd477","slug":"demand-to-run-agra-bandikui-train-closed-since-corona-period-badaun-news-c-4-1-185836-2023-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: कोरोना काल से बंद आगरा-बांदीकुई ट्रेन चलाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: कोरोना काल से बंद आगरा-बांदीकुई ट्रेन चलाने की मांग
Mon, 19 Jun 2023 01:21 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Mon, 19 Jun 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
दबतोरी (बदायूं)। कोरोना काल से बंद आगरा बांदीकुई ट्रेन को फिर से चलाने मांग जनप्रतिनिधियों ने की है। उन्होंने डीएमआर को पत्र भेजकर ट्रेन का संचालन कराने को कहा है। उनकी मांग पर डीआरएम ने रेलवे बोर्ड को पत्र लिखा है।
दबतोरी-अलीगढ़ रेलवे रूट पर चलने वाली आगरा बांदीकुई पैसेंजर ट्रेन वर्ष 2020 से बंद है। इससे रेलवे बोर्ड ने ट्रेन का संचालन बंद कर दिया था। इस रूट पर चलने वाली यह इकलौती पैसेंजर ट्रेन थी। इससे लोग बड़ी संख्या में आगरा, राजस्थान आदि की यात्रा करते थे।
करीब ढाई साल से इस ट्रेन का संचालन बंद है। इससे लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। ट्रेन के बंद होने से आसपास के लोग या तो मुरादाबाद जाकर ट्रेन का सफर कर रहे हैं या फिर बरेली जाकर ट्रेन का सफर कर रहे हैं। इस समस्या को देखते हुए जनप्रतिनिधियों ने डीआरएम मुरादाबाद को पत्र लिखकर ट्रेन का संचालन शुरू कराने की मांग की है।
विज्ञापन
आगरा बांदीकुई बरेली ट्रेन बंद चल रही है। उसके संचालन के लिए कुछ जनप्रतिनिधियों के पत्र मिले हैं। रेलवे बोर्ड को पत्र लिखकर ट्रेन के संचालन कराने का अनुरोध किया है। मंजूरी मिलने पर ट्रेन का संचालन किया जाएगा।- अजय नंदन, डीआरएम, मुरादाबाद उत्तर रेलवे