{"_id":"6836143a5ad0f9239a02207c","slug":"demand-to-increase-hra-da-and-epf-of-contract-employees-badaun-news-c-123-1-bdn1009-140166-2025-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: संविदा कर्मचारियों का एचआरए, डीए और ईपीएफ बढ़ाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: संविदा कर्मचारियों का एचआरए, डीए और ईपीएफ बढ़ाने की मांग
विज्ञापन
बदायूं। उप्र राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ ने अपनी मांगों को लेकर मंगलवार को उपमुख्यमंत्री को संबाेधित सात सूत्री ज्ञापन डीएम को सौंपा।
जिलाध्यक्ष कृष्ण बल्लभ चतुर्वेदी ने कहा कि बढ़ती हुई महंगाई को देखते हुए संविदा कर्मचारियों का डीए और ईपीएफ बढ़ाया जाए, रिक्त पदों पर स्थानांतरण नीति को लागू किया जाए, आउटसोर्स कर्मचारियों का समायोजन किया जाए, एचआरए का लाभ संविदा कर्मचारियों को भी दिया जाए।
इसके साथ ही एमसीटीएस और एचएमआईएस डाटा ऑपरेटर को जिला स्वास्थ्य समिति में समायोजित करने, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का 4 वर्ष से लंबित प्रोत्साहन राशि का भुगतान करने, संविदा कर्मचारियों को स्वास्थ्य बीमा का लाभ देने की मांग भी की गई। इस मौके पर जिला महासचिव डॉ. प्रभाकर मिश्रा, अशोक माथुर, अरविंद धवल, मेहराज हुसैन, केशव उपाध्याय, रवि जोशी आदि मौजूद रहे।