फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Demand government to get farmers free from holiday cow dynasty

Budaun News: सरकार से किसानों को छुट्टा गोवंश से मुक्ति दिलाने की मांग

Thu, 01 Feb 2024 06:29 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 01 Feb 2024 06:29 PM IST
विज्ञापन
Demand government to get farmers free from holiday cow dynasty
किसानों की समस्याओं को लेकर नायब तहसीलदार को ज्ञापन देते पदाधिकारी। संवाद
बिल्सी में हुई भाकियू चढूनी की मासिक पंचायत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिल्सी। भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) की मासिक पंचायत तहसील परिसर में आयोजित की गई। इसमें किसानों को छुट्टा गोवंश से मुक्ति दिलाने समेत कई समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। बाद में आठ सूत्री ज्ञापन नायब तहसीलदार मोहित कुमार सिंह को सौंपा गया।
पंचायत में वरिष्ठ उपाध्यक्ष सत्यवीर सिंह यादव ने कहा कि बिल्सी तहसील क्षेत्र में पूर्व में बहने वाली भैंसोर, सोत एवं अरिल नदी सूख चुकी हैं। जिसकी भूमि पर कुछ दबंगों ने कब्ज़ा कर लिया है। प्रशासन को किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए इन नदियों को अवैध कब्ज़े से मुक्त कराकर पुनर्जीवित करना चाहिए।
विज्ञापन

तहसील अध्यक्ष नन्नू सैफी ने कहा कि क्षेत्र के कई मार्ग काफ़ी जर्जर हैं। जिससे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ज़िला महासचिव कृष्ण अवतार शाक्य एवं नगराध्यक्ष आरिफ़ रज़ा ने कहा कि क्षेत्र में कोटेदार मनमानी कर रहे है। लाभार्थियों को यूनिट के अनुसार राशन का वितरण नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी कहा गया कि किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त मात्रा में बिजली भी नहीं मिल रही है। जिलाध्यक्ष सतीश साहू ने कहा कि पूरे जिले में छुट्टा गोवंश का आतंक है। किसान रात-रातभर ठंड में सो भी नहीं पा रहा है। ऐसे में जरूरी है कि सरकार पर्याप्त गोशाआश्रय स्थलों का निर्माण कराए। इस मौके पर रहीस अहमद, इस्तखार, नन्नू सैफी, जफर, रईस अहमद, कासिम अली, अनवार शाह, रामेश्वर मौर्य, कप्तान सिंह, जलालुद्दीन, पूरनलाल, जगमोहन, दिलशाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed