फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Deficiencies found in the work of Jal Jeevan Mission, nodal officer angry

Budaun News: जल जीवन मिशन के कार्य में मिली कमियां, नोडल अधिकारी नाराज

Sun, 25 May 2025 12:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 25 May 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Deficiencies found in the work of Jal Jeevan Mission, nodal officer angry
जल जीवन मिशन के कार्य के दौरान सड़क का गड्ढा देखते नोडल अ​धिकारी।-स्वयं
बदायूं। जिले के नोडल अधिकारी व नगर विकास विभाग के विशेष सचिव महेंद्र बहादुर सिंह ने शनिवार को पीएसी महिला बटालियन, राजकीय मेडिकल कॉलेज और जल जीवन मिशन ग्रामीण के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। जल जीवन मिशन के कार्यों में मिली खामियों को लेकर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की और कार्यदायी संस्था को चेतावनी देते हुए शेष कार्य काे शीघ्र पूरा कराने को कहा। इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया पूरी कराने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन



भगवतीपुर में देखा जल जीवन मिशन का कार्य, ग्रामीणों ने की शिकायत
डीएम अवनीश राय के साथ नोडल अधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ब्लॉक सालारपुर के ग्राम भगवतीपुर में जल जीवन मिशन के कार्यों का निरीक्षण किया। वहां अधूरे कार्यों पर असंतोष जताया। उन्होंने ग्रामीणों से फीडबैक लिया। निरीक्षण में पाया कि नल के कनेक्शन घर से हैं, जबकि यह अंदर होने चाहिए। इस पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। गांव में 500 से अधिक कनेक्शन कराए जाने हैं, अभी तक केवल 342 ही हुए हैं। ग्रामीणों ने नोडल अधिकारी को बताया कि उन्होंने कनेक्शन की मांग की है लेकिन उन्हें अभी नहीं दिया गया है। नोडल अधिकारी ने अधिशासी अभियंता जल निगम से कहा कि यह कार्य शासन की प्राथमिकता में है। इसमें लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी। कहा कि सड़कों पर कराए जा रहे गड्ढों को ढंग से भरवाया जाए।
विज्ञापन






मेडिकल कॉलेज के अधूरे कार्य जल्द पूरे करने के निर्देश
विशेष सचिव ने राजकीय मेडिकल कॉलेज में निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने अवशेष कार्यों को पूरा कराने के लिए कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने मेडिकल कॉलेज में पीपीटी देखी। निरीक्षण के दौरान नोडल अधिकारी के संज्ञान लाया गया कि टाॅवर एक से तीन का निर्माण हो चुका है जबकि टॉवर चार व पांच का निर्माण होना है। उन्होंने टाइप चार के आवासीय भवनों का निर्माण एवं एडमिनिस्ट्रेटिव बिल्डिंग के निर्माण कार्य कराने के लिए कहा। नोडल अधिकारी ने राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य से कहा कि उनके द्वारा शासन स्तर से को जो रिपोर्ट भेजी गई है, उसकी प्रति उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
पीएसी महिला बटालियन के निर्माण में लाएं तेजी

तहसील दातागंज के ग्राम सैजनी में निर्माणाधीन पीएसी महिला बटालियन का नगर विकास के विशेष सचिव व नोडल अधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने शनिवार को निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों में तेजी लाने और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रोजेक्ट के मॉडल को देखा और कहा कि आवासीय परिसर का निर्माण कार्य तेजी से कराएं। जिलाधिकारी अवनीश राय ने बताया कि पीएसी महिला बटालियन के अनावासीय भवनों का निर्माण करीब 95 करोड़ रुपये से हुआ है। बताया कि आवासीय भवनों का निर्माण कार्य शेष है। वह प्रोजेक्ट 267 करोड़ रुपये का है। इस अवसर पर सीडीओ केशव कुमार, कंसल्टेंट शेखर सचान आदि थे।

जल जीवन मिशन के कार्य के दौरान सड़क का गड्ढा देखते नोडल अधिकारी।-स्वयं

जल जीवन मिशन के कार्य के दौरान सड़क का गड्ढा देखते नोडल अधिकारी।-स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed