{"_id":"697bbb4cc639aa6b3b0d5526","slug":"deficiencies-found-at-the-motor-driving-training-school-suspension-recommended-badaun-news-c-123-1-bdn1036-156115-2026-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल में मिलीं कमियां, निलंबन की संस्तुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल में मिलीं कमियां, निलंबन की संस्तुति
विज्ञापन
बदायूं। सड़क सुरक्षा माह के तहत एआरटीओ हरिओम ने बृहस्पतिवार को जिले के विभिन्न मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूलों का तकनीकी निरीक्षण किया गया। इस दौरान न्यू स्टार मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल के वाहनों की जांच में गंभीर कमियां सामने आईं। एआरटीओ ने उनके निलंबन की संस्तुति की है। बता दें कि अमर उजाला ने बीते दिनाें इस मामले की खबर का प्रकाशन किया था। इसके बाद अब यह कार्रवाई हो रही है।
निरीक्षण के दौरान स्कूल के चार वाहन मौके पर पाए गए, जो तकनीकी रूप से मार्ग पर चलने योग्य नहीं थे। अधिकारियों ने इसे सड़क सुरक्षा के लिहाज से गंभीर लापरवाही मानते हुए तत्काल स्कूल संचालक को कड़ी हिदायत दी कि जब तक सभी तकनीकी खामियों को दूर नहीं किया जाता, तब तक किसी भी वाहन को प्रशिक्षण या सड़क पर संचालन में न लाया जाए।
ड्राइविंग स्कूल में अनियमितता पाए जाने पर संबंधित स्कूल के निलंबन की संस्तुति करते हुए उप परिवहन आयुक्त, बरेली को पत्र प्रेषित करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे केवल मान्यता प्राप्त एवं नियमों का पालन करने वाले प्रशिक्षण संस्थानों से ही वाहन चलाना सीखें, जिससे सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।