फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Death of 20 cows confirmed in Abhigaon; FIR registered against NGO operator.

Budaun News: अभिगांव में 20 गायों की मौत की पुष्टि, एनजीओ संचालक पर एफआईआर

Mon, 28 Sep 2026 01:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Death of 20 cows confirmed in Abhigaon; FIR registered against NGO operator.
अ​भिगांव गोशाला में बीमार पड़े गोवंश। संवाद
बदायूं। अभिगांव गोशाला में 20 गायों की मौत के बाद प्रशासन ने एनजीओ संचालक पर रिपोर्ट दर्ज करा दी है। वहीं जिलेभर की गोशालाओं की व्यवस्थाओं की जांच कराने का फैसला लिया है। डीएम अवनीश राय ने बताया कि जिले की करीब 300 गोशालाओं की स्थिति की विस्तृत जांच के लिए कमेटी गठित की गई है। खासतौर पर एनजीओ द्वारा संचालित गोशालाओं का विशेष ऑडिट कराया जाएगा। जांच में गोवंश की संख्या के साथ चारा-पानी, उपचार, देखभाल और अन्य व्यवस्थाओं को देखा जाएगा। खामियां मिलने पर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि म्याऊं क्षेत्र की अभिगांव स्थित गोशाला में एसडीएम और सीओ की जांच में 20 गोवंशों की मौत की पुष्टि हुई है। 10 गोवंशों बीमार हैं, जिनका उपचार कराया जा रहा है। कुछ गोवंशों को दूसरी गोशाला में शिफ्ट किया गया है। पूरे प्रकरण में एनजीओ की घोर लापरवाही सामने आई है।
विज्ञापन

एनजीओ संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जा रही है। इसके बाद प्रशासन ने सभी गोशालाओं की व्यवस्थाओं की पड़ताल कराने का निर्णय लिया है। एनजीओ की गोशालाओं पर विशेष नजर सीडीओ गामिनी सिंगला की अध्यक्षता वाली कमेटी सभी गोशालाओं की स्थिति की जांच करेगी। एनजीओ द्वारा संचालित गोशालाओं में विशेष ऑडिट कराया जाएगा। इसका उद्देश्य व्यवस्थाओं में खामियों और लापरवाही को सामने लाना है, ताकि जिम्मेदार एनजीओ के खिलाफ कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन



राष्ट्रीय बजरंग दल ने लगाए अव्यवस्थाओं के आरोप, प्रशासन ने शुरू कराई जांच

- बीमार पशुओं को दूसरी गोशाला भेजने की तैयारी

संवाद न्यूज एजेंसी
म्याऊं। विकासखंड क्षेत्र के अभिगांव में करीब आठ बीघा क्षेत्र में फैली शारदा समिति की गोशाला में गोवंश की मौत का मामला सामने आया है। राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रांतीय अध्यक्ष पंकज गुप्ता ने रविवार को दावा किया है। सूचना मिलने पर पशु चिकित्सा विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और बीमार गोवंश का उपचार शुरू किया।
पशु चिकित्सा अधिकारी ज्ञानवीर सिंह ने बताया कि उन्हें रविवार सुबह करीब 10 बजे जिले से गोशाला में गोवंश के बीमार होने की सूचना मिली थी। इसके बाद टीम करीब 10:30 बजे मौके पर पहुंच गई। उन्होंने बताया कि तीन मृत गोवंश का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
बजरंग दल पदाधिकारियों के अनुसार, गोशाला में 428 गोवंश पंजीकृत हैं, जबकि मौके पर करीब 282 गोवंश की ही गिनती हो सकी। संगठन ने गोवंश की संख्या के अनुपात में पर्याप्त चारा, उपचार और देखभाल की व्यवस्था नहीं होने का आरोप लगाया। पदाधिकारियों का कहना है कि समय रहते बीमार गोवंश के उपचार और देखभाल की समुचित व्यवस्था की जाती तो इतनी बड़ी संख्या में मौतें नहीं होतीं। हालांकि इन आरोपों की अभी प्रशासनिक जांच होनी बाकी है।
------------
गोशाला में आठ केयरटेकर तैनात
गोशाला में आठ केयरटेकर तैनात बताए गए हैं। बजरंग दल पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि समिति की ओर से बीमार अथवा मृत गोवंश के संबंध में प्रशासन को समय से सूचना नहीं दी गई। संगठन की टीम शाम करीब चार बजे तक मौके पर मौजूद रही।


जांच के बाद होगी कार्रवाई
एसडीएम विनोद कुमार सिंह ने बताया कि मौके का निरीक्षण किया गया है। पंजीकृत, मृत और गंभीर रूप से बीमार गोवंश की संख्या का अभी अंतिम आधिकारिक आंकड़ा उपलब्ध नहीं है। मौके पर 20 गोवंश मृत मिले हैं। बीमार गोवंश को म्याऊं गोशाला भेजने की तैयारी की जा रही है। मृत गोवंश को दफनाने और बीमार पशुओं के लिए अस्थायी व्यवस्था भी कराई जा रही है। एसडीएम ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।

अभिगांव गोशाला में बीमार पड़े गोवंश। संवाद

अभिगांव गोशाला में बीमार पड़े गोवंश। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed