{"_id":"5fa05da08ebc3e9ba5301d66","slug":"death-in-accident-badaun-news-bly4255010141","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिसौली में पिकअप की टक्कर से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिसौली में पिकअप की टक्कर से युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। बिसौली कस्बे में रविवार रात एक युवक की पिकअप की टक्कर से मौत हो गई। युवक इस्लामनगर चौराहे पर खड़ा था, तभी पिकअप ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेते हुए पिकअप वाहन कब्जे में ले लिया है। युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
हादसा रविवार देर रात का बताया जा रहा है। उस समय कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिद्घपुर कैथोली निवासी मुनेश (32) पुत्र प्रेमपाल कस्बे में इस्लामनगर चौराहे पर खड़ा था। पुलिस के मुताबिक युवक उस समय शराब के नशे में था। उस चौराहे से तेज रफ्तार में एक पिकअप गुजर रही थी कि उसी समय युवक किसी तरह असंतुलित होकर सड़क पर जा गिरा। पिकअप उसे कुचलते हुए आगे निकल गई। चौराहे पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने हादसे को देखकर तुरंत कंट्रोल रूम को सूचना दी। जिससे थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। एक टीम ने पिकअप को आगे से घेर लिया। उसके चालक को हिरासत में ले लिया और गाड़ी अपने कब्जे में ले ली। पुलिस ने सूचना देकर उसके परिवार वालों को मौके पर बुला लिया। परिजनों के पहुंचने के बाद पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस चालक के खिलाफ कार्रवाई करने में लगी है।