फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   death from HT current

हाईटेंशन लाइन के करंट से किशोर की मौत, बहन व पड़ोसी घायल

Thu, 19 Nov 2020 11:25 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2020 11:25 PM IST
विज्ञापन
death from HT current
म्याऊं (बदायूं)। अलापुर थाना क्षेत्र के करीमपुर गांव में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई बहन को बचाने के चक्कर में भाई की जान चली गई। जबकि उसकी बहन और एक पड़ोसी युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने किशोर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

ये हादसा बुधवार शाम करीब पांच बजे हुआ। उस समय भैयादूज करने आई मंजना (30) पत्नी नेकसू निवासी ग्राम मेबड़ी थाना मुजरिया अपने मायके में पिता सुरेश के घर छत पर बैठी थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सुरेश के घर की छत के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। लाइन काफी नीचे है। मंजना जैसे ही छत से उठी कि उसे हाईटेंशन लाइन ने चपेट में ले लिया। उसकी चीख सुनकर कर मंजना का छोटा भाई अवनीश (17) और पड़ोसी जयवीर (35) पुत्र रामस्वरूप छत की ओर दौड़े। हाईटेंशन लाइन से मंजना तो छूट गई लेकिन अवनीश और जयवीर चपेट में आ गए। एक झटके में जयवीर छत से नीचे जा गिरा। जिससे उसका कूल्हा टूट गया। वहीं अवनीश लाइन से चिपका रह गया। उसकी वहीं मौत हो गई।
विज्ञापन

इस हादसे के बाद परिवार वालों में कोहराम मच गया। सुनकर मोहल्ले के तमाम लोग पहुंच गए। उन्होंने तुरंत विद्युत उपकेंद्र को फोन कर सप्लाई बंद कराई। उसके बाद अवनीश को तार से अलग किया। परिवार वाले मंजना और जयवीर को जिला अस्पताल ले गए। इसकी सूचना मिलते ही अलापुर इंस्पेक्टर ओपी गौतम मौके पर पहुंच गए। बाद में एसडीएम कुंवर बहादुर सिंह और सीओ दातागंज अयोध्या प्रसाद भारद्वाज मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि वह काफी समय से लाइन हटवाने की मांग कर रहे थे लेकिन विद्युत विभाग ने लाइन नहीं हटवाई। इसका नतीजा ये रहा है कि किशोर की जान चली गई। पुलिस अधिकारियों ने विभागीय जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर किशोर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। इंस्पेक्टर ओपी गौतम ने बताया कि अभी इस मामले में तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर एफआईआर दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed