Budaun News: नहर में उतराता मिला युवक का शव, गले और पैर में बंधी थी रस्सी, सिर में चोट के निशान
बिनावर क्षेत्र के गांव सिकरोड़ी के समीप नहर में युवक का शव उतराता मिला। उसके गले और पैर में रस्सी बंधी थी। सिर में चोट के निशान थे। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।
विस्तार
बदायूं के थाना बिनावर क्षेत्र में युवक की हत्या कर शव नहर में फेंक दिया गया। गांव सिकरोड़ी के समीप बुधवार को सुबह शव नहर में उतराता मिला। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। युवक के हाथ और पर गले पर रस्सी बंधी हुई थी। सिर में गंभीर चोट के निशान थे। युवक का शव अर्धनग्न अवस्था में मिला।
गांव सिकरोड़ी के समीप नहर में बुधवार को सुबह लोगों ने युवक का शव उतराता देखा। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की स्थिति देखी। युवक के पैर और गले में रस्सी बंधी हुई थी। इससे प्रतीक हो रहा था कि युवक की हाथ पैर बांधकर किसी भारी चीज से प्रहार कर हत्या की गई है। क्योंकि युवक के सिर पर चोट के निशान थे। पुलिस ने शव को नहर से निकालकर शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन कोई भी शिनाख्त नहीं कर सका। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। प्रभारी निरीक्षक अशोक कंबोज ने बताया कि शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके बाद ही सच्चाई सामने आएगी।
मंगलवार की रात ही फेंका गया शव
शव को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि युवक की हत्या पिछले 24 घंटे के अंदर ही की गई है। नहर में शव को भी मंगलवार की रात ही फेंका गया है। वहीं शव भी उसी स्थान पर फेंका गया है जहां पर उसका शव मिला है। क्योंकि नहर में पानी है, लेकिन वह इतनी रफ्तार से नहीं चल रहा है, जिससे शव बहता हुआ आगे बढ़ सके। प्रेम प्रसंग में भी हत्या की आशंका जताई जा रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.