{"_id":"663be5cd55e5f6e31707d2a5","slug":"dead-body-of-young-man-found-hanging-suspicion-of-murder-badaun-news-c-123-1-sbly1004-118403-2024-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: फंदे से लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: फंदे से लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
विज्ञापन
दबतोरी। बिसौली कोतवाली इलाके में गुरियारी और लक्ष्मीपुर गांव के बीच बुधवार दोपहर एक युवक का शव रस्सी के फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है। अभी उसकी पहचान नहीं हो पाई है।
ग्राम लक्ष्मीपुर के कुछ लोग बुधवार दोपहर करीब दो बजे अपने खेतों की ओर गए थे। तभी उन्होंने लक्ष्मीपुर और गुरियारी के बीच खेतिहर इलाके में करीब 25-30 वर्षीय युवक का शव यूकेलिप्टस के पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटका देखा। सूचना पर आसपास के कई ग्रामीण पहुंच गए। बताते हैं कि युवक की पीठ पर शर्ट फटी हुई है। वह पैरों में चप्पल नहीं पहने है।
आसपास के ग्रामीणों का कहना है कि शायद युवक की हत्या करके शव को फंदे से लटकाया गया है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के बारे में कई लोगों से जानकारी जुटाई, लेकिन कोई ग्रामीण उसके बारे में जानकारी नहीं दे सका। युवक के शव की पहचान भी नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर मोर्चरी में रखवा दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।