फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Dead body of teenager found in Kaulhai forest

Budaun News: कौल्हाई के जंगल में मिला किशोर का शव

Fri, 22 Mar 2024 02:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 22 Mar 2024 02:16 AM IST
विज्ञापन
Dead body of teenager found in Kaulhai forest
इसी जगह मिला किशोर का शव। संवाद
बदायूं। मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव कौल्हाई के जंगल में बृहस्पतिवार दोपहर एक किशोर का शव पड़ा मिला। अभी उसकी पहचान नहीं हो पाई है। थाना पुलिस ने उसे मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस का कहना है कि अभी मौत की वजह स्पष्ट नहीं हुई है। पोस्टमार्टम के बाद इसका पता चलेगा।
विज्ञापन

ग्राम कौल्हाई निवासी प्रवेश कुमार बृहस्पतिवार दोपहर अपने खेत में सरसों की फसल की निकासी करा रहे थे। दोपहर के समय कुछ मजदूर छाया में बैठने के लिए नजदीक में यूकेलिप्टिस के बाग में चले गए। वहां उन्हाेंने बाग में एक किशोर का शव पड़ा देखा। उनके शोर मचाने पर गांव के तमाम लोग आ गए और उन्होंने इसकी सूचना ग्राम प्रधान के पति पप्पू शाक्य को दी। तब उन्होंने इसके बारे में थाना पुलिस को बताया । उसके बाद सीओ सहसवान कर्मवीर सिंह पहुंच गए। पुलिस ने मौका मुआयना करते हुए ग्रामीणों से जानकारी ली लेकिन कोई किशोर की जानकारी नहीं दे सका। किशोर की उम्र करीब 14 से 16 साल के बीच होगी। अभी उसकी पहचान नहीं हो पाई है। सीओ कर्मवीर सिंह ने बताया कि किशोर के शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। पहचान न होने पर 72 घंटे बाद उसके शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। तभी पता चलेगा कि उसकी मौत कैसे हुई थी। फिलहाल उसके शव की पहचान कराने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed