{"_id":"6695b994731c5b0ea50133a5","slug":"dead-body-of-missing-youth-found-lying-in-the-drain-badaun-news-c-123-1-sbly1004-122342-2024-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: नाले में पड़ा मिला लापता युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: नाले में पड़ा मिला लापता युवक का शव
Tue, 16 Jul 2024 05:36 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Tue, 16 Jul 2024 05:36 AM IST
विज्ञापन
बिल्सी कस्बे में नाले में पड़े शव को देखते पुलिस कर्मी। संवाद
बिल्सी। कस्बे में हनुमान गढ़ी के पीछे सोमवार सुबह सुमित (28) का शव नाले में पड़ा मिला। वह पिछले दो दिन से लापता थे। परिवार वालों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। उन्होंने शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की है।
कस्बे के मोहल्ला नंबर एक निवासी सुमित पुत्र हरिओम मजदूरी कर अपना गुजारा कर रहे थे। उनके माता-पिता नहीं हैं। घर में केवल उनकी दादी, चाचा कल्लू कश्यप और चाची मीना है। उन्होंने बताया कि सुमित शनिवार को लापता हो गए थे। परिवार वाले लगातार उन्हें तलाश कर रहे थे। सोमवार सुबह हनुमान गढ़ी के पीछे इलाके में स्थानीय लोगों ने उनका शव नाले में पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी।
पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से युवक का शव नाले से निकलवाया गया। चाची मीना ने पुलिस को तहरीर देकर पोस्टमार्टम कराने की मांग की है।
- युवक का शव नाले में पड़ा मिला है। ऐसा लग रहा है कि शायद वह नशे में गिर गया होगा। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। उसके बाद ही पता चलेगा कि उसकी मृत्यु कैसे हुई। उसके बाद कार्रवाई होगी।- सुशील कुमार सिंह, सीओ बिल्सी