{"_id":"69adcbd1a4284962de0171f8","slug":"dead-body-of-a-youth-found-while-tending-crops-suspected-to-have-died-from-snakebite-badaun-news-c-123-1-sbly1035-158800-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: फसल की रखवाली करने गए युवक का मिला शव, सर्पदंश से मौत की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: फसल की रखवाली करने गए युवक का मिला शव, सर्पदंश से मौत की आशंका
विज्ञापन
उझानी। गंगा की कटरी के गांव सराय स्वाले निवासी युवक की गेहूं की फसल की रखवाली करते समय संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उनका शव खेत में पड़ा मिला। उनकी नाक के पास सर्पदंश का निशान नजर आया। पुलिस और परिजनों ने मौत सर्पदंश से बताते हुए शव का पोस्टमॉर्टम कराया है।
घटना शनिवार रात की बताई गई है। कोतवाली क्षेत्र के गांव सराय स्वाले निवासी राजेश कुमार (43 साल) पुत्र स्व. वेदराम के खेत गांव के पास कटरी में हैं। शाम को वह छुट्टा जानवरों से खेत में गेहूं की रखवाली करने गए थे। रविवार सुबह करीब सात बजे उन्हें चाय पहुंचाने के लिए बहन शकुंतला खेत पर गई तो उन्हें भाई राजेश मचान के पास बेहोश पड़े मिले।
उनकी नाक के पास सर्पदंश के दो निशान थे। शकुंतला की चीख-पुकार के बाद आसपास खेतों से कई ग्रामीण दौड़कर मौके पर पहुंच गए। उन्होंने राजेश के शरीर में सांस बताकर परिवार के अन्य लोगों को भी बुला लिया।
विज्ञापन
ग्रामीणों की मौजूदगी में परिवार के लोग राजेश को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। चिकित्साधीक्षक डॉ. सर्वेश कुमार ने देखते ही उन्हें पहले से मृत घोषित कर दिया। कछला चौकी इंचार्ज कपिल कुमार समेत पुलिस कर्मियों ने मृतक के परिजनों से घटना के बारे में जानकारी की।
मृतक के भाई सुरेश ने बताया कि सांप ने राजेश को नाक के पास डस लिया था। सर्पदंश की वजह से उनके भाई की मौत हुई है। उन्हें राजेश के जीवित रहते इंजेक्शन लगवाने का मौका भी नहीं मिल पाया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराया है। राजेश की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
चार भाइयों में सबसे छोटे थे अविवाहित राजेश
राजेश कुमार अपने पिता की पांच संतानों में सबसे छोटे थे। उनकी शादी नहीं हुई थी। माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। परिजनों ने बताया कि राजेश शाम को जब खेत पर जाने के लिए निकले तो उन्हें रुक जाने के लिए कहा गया था। दूसरे भाई ने उनकी बजाय खेत पर खुद जाने की बात कही थी, लेकिन वह नहीं माने। बहन शकुंतला अपने सबसे छोटे भाई की असमय मौत से बदहवास है।