फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Dead body of a laborer found hanging in the ruined railway building

Budaun News: रेलवे के खंडहर भवन में फंदे से लटका मिला मजदूर का शव

Sat, 13 Jan 2024 01:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jan 2024 01:09 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a laborer found hanging in the ruined railway building
प्रदीप का फाइल फोटो। आत्महत्या की खबर के साथ
सैदपुर/बगरैन। वजीरगंज थाना क्षेत्र में करेंगी रेलवे स्टेशन के खंडहर भवन में 28 वर्षीय मजदूर प्रदीप कुमार का शव फंदे से लटका मिला। भाई का आरोप है कि प्रदीप का ठेकेदार से विवाद हुआ था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

प्रदीप रामपुर जिले में शाहबाद थाना क्षेत्र के गांव परौता के रहने वाले थे। वह छह भाइयों में दूसरे नंबर के थे। भाई अंबरीश कुमार का कहना है कि प्रदीप कई माह से करेंगी में रेलवे लाइन किनारे सिग्नल की केबल बिछाने का काम कर रहे थे। काम अमरोहा का एक ठेकेदार करा रहा है। अंबरीश का आरोप है कि दो दिन पहले प्रदीप का ठेकेदार से विवाद हुआ था।
विज्ञापन

प्रदीप करेंगी रेलवे स्टेशन के एक खंडहर भवन में कुछ और मजदूरोंं के साथ रहते थे। बृहस्पतिवार दोपहर सभी मजदूर काम कर रहे थे। इसी दौरान प्रदीप वहां से गायब हो गया। देर रात जब मजदूर काम करके खंडहर भवन में लौटे तो प्रदीप का शव फंदे से लटका देखा। उनकी सूचना पर इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। परिवार वाले भी आ गए। इंस्पेक्टर ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। प्रदीप की दो साल पहले शादी हुई थी। उसका पत्नी से विवाद चल रहा था। उसने फंदे से लटककर आत्महत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed