फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Dead bodies of the couple found hanging in the room, police said - both committed suicide

Budaun News: कमरे में फंदे से लटके मिले दंपती के शव, पुलिस ने कहा-दोनों ने की खुदकुशी

Tue, 16 Jul 2024 05:03 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Tue, 16 Jul 2024 05:03 AM IST
विज्ञापन
Dead bodies of the couple found hanging in the room, police said - both committed suicide
बिल्सी (बदायूं)। गांव नगला तरऊ में सोमवार सुबह मनोज (25) और उनकी पत्नी रंजना (22) के शव अपने मकान के एक कमरे में फंदे से लटके मिले। दो साल पहले ही उनकी शादी हुई थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामला आत्महत्या का बताया है। वहीं, रंजना के मायके वालों ने मनोज के शरीर पर चोटों के निशान मिलने के कारण बड़े भाई रूपेश पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

मनोज के ससुर दिनेश पाल का कहना है कि मनोज दो भाइयों में छोटे थे। उनके पिता श्रीपाल के नाम करीब 25 बीघा जमीन है। मनोज राजमिस्त्री का काम कर अपने परिवार का गुजारा कर रहे थे। बड़ा भाई रुपेश दिल्ली में ई-रिक्शा चलाता है। उसके सात बच्चे हैं। आरोप है कि मनोज के हिस्से की जमीन भी रूपेश अपने नाम कराना चाहता था। चार दिन पहले ही रुपेश घर आया था। शनिवार दोपहर इसी जमीन को लेकर दोनों भाइयों में विवाद हुआ था। गाली-गालौज के बाद मारपीट भी हुई थी। इसके बारे में मनोज ने ससुराल में भी जानकारी दी थी।
विज्ञापन

दिनेश पाल सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह सात बजे पड़ोसियों ने उन्हें घटना की सूचना दी। आधा घंटा बाद वह अपने परिवार वालों के साथ पहुंच गए। तब तक रूपेश घर से भाग चुका था। दामाद और बेटी के शव फंदे से लटक रहे थे। उनके घुटने जमीन पर टिके थे। मनोज के पैरों और सीने पर चोट के निशान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर सीओ सुशील कुमार सिंह और इंस्पेक्टर बिजेंद्र सिंह पुलिस पहुंच गए। एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने शवों का पोस्टमार्टम डॉक्टरों के पैनल से कराने का आदेश दिया।

------------
पोस्टमार्टम में आत्महत्या की पुष्टि हुई है। लेकिन युवक के ससुराल वाले हत्या का आरोप लगा रहे हैं। इस बिंदु पर जांच की जाएगी। - डॉ. बृजेश कुमार सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed