{"_id":"6865882d8e58410aa50317c0","slug":"daughter-captain-and-mother-coach-in-roller-skating-badaun-news-c-123-1-bdn1009-142286-2025-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: रोलर स्केटिंग में बेटी कप्तान और मां कोच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: रोलर स्केटिंग में बेटी कप्तान और मां कोच
विज्ञापन
अपनी कोच प्रीती शर्मा के साथ मौजूद वैष्णवी। स्रोत:परिवार
उझानी। जब गांव की गलियों से निकलकर बेटियां आसमान छूने लगती हैं तो वह सिर्फ परिवार नहीं पूरे शहर को गौरवान्वित करती हैं। ऐसा ही किया है उझानी की वैष्णवी शर्मा ने। उन्होंने फेडरेशन कप रोलर डर्बी 2025 में प्रदेश को गोल्ड मेडल दिलाया। अब भारतीय टीम में चुनी गई हैं।
राजस्थान के बीकानेर में आयोजित रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में उत्तर प्रदेश को स्वर्ण पदक, राजस्थान को रजत ओर आंध्र प्रदेश ने कांस्य पदक मिला है। इसमें उत्तर प्रदेश की कप्तानी वैष्णवी रही। उनकी कप्तानी में टीम हर मुकाबले में जीती। वैष्णवी का हौसला और जुनून सिर्फ उनके खेल तक ही सीमित नहीं रहा। उनकी मां प्रीति शर्मा यूपी टीम की रोलर स्केटिंग की कोच हैं। प्रीति स्वतंत्रता सेनानी पं. शिवदत्त रावत के परिवार से हैं। वह राष्ट्रीय प्रतियोगिता की रेफरी पैनल का हिस्सा रहीं। अब वह भारतीय टीम की कोच के रूप में दक्षिण कोरिया जाएंगी।
-- -- -- -
21 जुलाई को दक्षिण कोरिया होंगी रवाना
वैष्णवी फिलहाल उझानी में रहकर बांके बिहारी डिग्री कॉलेज में पढ़ रही है। वह इस समय बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा हैं। वह अपने नाना-नानी के साथ रहकर पढ़ाई और खेल में अपनी पहचान बना रही हैं। अब यह मां-बेटी की जोड़ी 10 जुलाई से नोएडा में भारतीय टीम के कैंप में शामिल होगी। साथ ही 21 जुलाई को दक्षिण कोरिया रवाना होगी। वहां पर वह एशियाई प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
बालक वर्ग में राजस्थान ने हासिल किया स्वर्ण
-फेडरेशन कप रोलर डर्बी 2025 में उत्तर प्रदेश के अलावा राजस्थान, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना व चंडीगढ़ की टीम शामिल हुई थी। इसमें बालक के वर्ग में खेलते हुए राजस्थान की टीम ने स्वर्ण पद पर कब्जा किया था। उत्तर प्रदेश को रजत पद से संतोष करना पड़ा।