फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Dataganj Melon Market will be beautified

Budaun News: दातागंज खरबूजा मंडी का होगा सुंदरीकरण

Mon, 19 Aug 2024 05:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 19 Aug 2024 05:25 AM IST
विज्ञापन
Dataganj Melon Market will be beautified
दातागंज। पंजाबी मार्केट के पास बनी खरबूजा मंडी के दिन बहुरने वाले हैं। इसमें बने पार्क का सुंदरीकरण कराया जाएगा। नगर की पथ प्रकाश व्यवस्था को बेहतर किया जाएगा। साथ ही साफ-सफाई के लिए उपकरण आदि खरीदे जाएंगे।
विज्ञापन

नगर में शाम होते ही पथ प्रकाश व्यवस्था चौपट हो जाती है। कई जगहों पर मुख्य सड़कों पर अंधेरा पसर जाता है। इससे लाेगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसको देखते हुए पालिका प्रशासन ने पथ प्रकाश व्यवस्था बेहतर करने का निर्णय लिया। जरूरत के अनुसार सड़क किनारे स्ट्रीट लाइट लगाई जाएगी। साथ ही नगर में दो जगहों पर मुख्य गेट बनाए जाएंगे। साफ-सफाई उपकरण और एक ट्रैक्टर-ट्रॉली की खरीद की जाएगी। पार्क का सुंदरीकरण किया जाएगा। जल्द ही यहां पर निर्माण कार्य को शुरू कर दिया जाएगा। पालिका प्रशासन ने अब इसको लेकर तैयारी करना शुरू कर दी है।
विज्ञापन


खरबूजा मंडी के पार्क का सुंदरीकरण किया जाएगा। करीब एक करोड़ रु़पये की लागत से यहां पर विकास कार्य किए जाएंगे। नगर की लाइटिंग व्यवस्था को भी बेहतर किया जाएगा। -नैना गुप्ता, पालिकाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed