फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Cyclist farmer dies after being hit by bike

Budaun News: बाइक की चपेट में आए साइकिल सवार किसान ने तोड़ा दम

Thu, 07 Mar 2024 12:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
Cyclist farmer dies after being hit by bike
बदायूं। मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव रफीनगर निवासी किशनवीर (30) पुत्र अजब सिंह खेतीबाड़ी करता था। वह एक मार्च को साइकिल लेकर अपने खेत पर जा रहा था। तभी मुजरिया-बिल्सी मार्ग पर एक बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी थी, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। इसकी सूचना पर पहुंचे परिवार वाले उसे जिला अस्पताल ले गए थे, जहां से किशनवीर को सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। तब से उसका सैफई में उपचार चल रहा था। मंगलवार रात उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। संवाद
विज्ञापन




अज्ञात वाहन की चपेट में आकर युवक की मौत
lसहसवान। कोतवाली क्षेत्र के गांव शिकारपुर निवासी अंगन (30) पुत्र हिमंचल मंगलवार रात करीब आठ बजे बाइक पर नाधा से लौट रहे थे। उनकी बाइक इब्राहिमपुर गढ़ी और शिकारपुर गांव के बीच पहुंची थी। तभी किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे अंगन की मौके पर ही मौत हो गई। बाद में जब गांव के चौकीदार को इसकी जानकारी हुई तो उसने कोतवाली पुलिस को सूचना दी । पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। टक्कर मारने वाले वाहन का कुछ पता नहीं चला है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed