फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   cultural

रुदायन में हुआ श्याम बाबा का संकीर्तन, जमकर झूमे भक्त

Tue, 12 Apr 2022 01:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
cultural
रुदायन में श्याम बाबा के संकीर्तन में झूमते भक्त। संवाद - फोटो : BADAUN
रुदायन। राजपुर रोड पर रविवार की रात श्याम बाबा के प्रेमियों द्वारा प्रथम भव्य संकीर्तन आयोजित किया गया। करीब आठ बजे से शुरू हुए संकीर्तन में सबसे पहले खाटू श्याम बाबा का अलौकिक शृगांर किया गया। बाबा का भव्य दरबार सजाया गया। इसके बाद यहां 56 भोग के साथ बाबा की अखंड ज्योति को प्रज्ज्वलित किया गया।
विज्ञापन

भक्तों ने बाबा को भोग लगाकर पूजा-अर्चना की। गौरी-साक्षी, राजीव कुमार आदि कलाकारों ने बाबा का गुणगान किया। बीच-बीच में यहां इत्र वर्षा, फूलों की होली के साथ बाबा की भव्य झांकी पेश की गई। बाबा की धुनों पर भक्त जमकर झूमे। इसके बाद देर रात दो बजे बाबा की आरती के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। बाहर से आए श्याम प्रेमियों को समिति की ओर से प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में महाकालेश्वर कुमार गुप्ता, कमल, सचिन गुप्ता, आमोद कुमार, जॉनी, प्रदीप कुमार, मृदुल, कुन्नू, अरविन्द शर्मा, मुरली मनोहर, सचिन जौहरी, अनूप सिंह आदि का विशेष सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed