फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   cultural

राममय हुआ शहर, धूमधाम से निकाली शोभायात्रा

Tue, 12 Apr 2022 01:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
cultural
रामनवमी शोभायात्रा में शामिल श्रीराम दरबार की झांकी। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। शहर का माहौल सोमवार को राममय रहा। गाजे-बाजे के साथ धूमधाम से रामनवमी शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान शहर जय श्रीराम और हर-हर महादेव के नारों से गुंजायमान होता रहा। तेज धूप और गर्मी का भक्तों पर कोई असर नहीं दिखा। शोभायात्रा का संचालन महावीर सेवा दल ने किया।
विज्ञापन

रामनवमी शोभायात्रा का शुभारंभ श्री रघुनाथ जी मंदिर से दोपहर तीन बजे हुआ। मंदिर के वरिष्ठ संरक्षक रामसरन बत्तरा, वीरेंद्र गोस्वामी ने श्री राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न के स्वरूपों का तिलक किया। समिति अध्यक्ष देवेंद्र कुमार चड्डा, दर्शन लाल बतरा ने हरी झंडी दिखाई। सनातन धर्म सेवा समिति उपाध्यक्ष सुरेंद्र आहूजा, सह कोषाध्यक्ष यशपाल मिनोचा, प्रचार मंत्री हेमंत कुमार दुआ समेत सभी पदाधिकारी पीतांबर वस्त्रों में रहे। शोभायात्रा में शामिल स्वचालित झांकियां, काली अखाड़े, सीएम योगी की झांकी लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। शोभा यात्रा टिकटगंज, हलवाई चौक, गोपी चौक, लोटनपुरा, जोगीपुरा, लावेला चौक, कैलाश टाकीज, पुराना बाजार होते हुए रघुनाथ मंदिर पर पहुंची। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। शहर विधायक महेश गुप्ता, चेयरमैन दीपमाला गोयल, अशोक खुराना आदि ने स्वागत किया।
विज्ञापन

शोभा यात्रा के दौरान जय श्रीराम, हर-हर महादेव के जयकारों से शहर गूंज उठा। रामजी की निकली सवारी, रामजी की लीला है न्यारी, श्रीराम जी चले न हनुमान के बिना आदि गानों और भजनों पर भक्त झूमते रहे। संजीव आहूजा ने बताया शोभा यात्रा को भव्य बनाने के लिए इस बार कई झांकियां दूसरे जिलों से भी मंगाई गईं। सुभाष चौक पर सराफा एसोसिएशन ने शोभायात्रा का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
अलर्ट रहा पुलिस-प्रशासन, चप्पे-चप्पे पर निगरानी
शोभा यात्राओं के दौरान राजस्थान और मध्य प्रदेश में हिंसा के मामले सामने आ चुके हैं। इन दिनों कुछ उत्तेजक गीतों का भी चलन है। ऐसे में किसी भी संभावित खतरे को लेकर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह से सतर्क रहा। स्थानीय अभिसूचना इकाई भी सक्रिय रही।
-------------
इनका रहा सहयोग
सुनील दत्त मक्कड़, रत्नेश दुआ, विकास आहुजा, अमृत गांधी, संजय मलिक, सुदेश मलिक, लाजपत बत्तरा, हनी सपड़ा, गौरव चावला, सोनू अरोड़ा, संजीव आहुजा, अशोक नारंग, बाल दुर्गा मंडल के अनिल अरोड़ा, राजेंद्र गिरोत्रा, मनीष जुनेजा, अमरजीत लुगाणी, ओमप्रकाश नारंग, कुलदीप धींगड़ा, विश्व हिंदू महिला संकीर्तन मंडल की हेमा अरोड़ा, वीणा कोचर, राज मक्कड़, किरन दुआ, तृप्ति शर्मा, नेहा आदि।

----
उघैती : रामनवमी मेले के पांचवें दिन निकाली गई शोभायात्रा
उघैती। रामनवमी मेले के पांचवें दिन शोभायात्रा निकाली गई। इसमें स्वचालित झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं। राम दरबार, भगवान नृसिंह, श्री राधा-कृष्ण, शिव तांडव, महिषासुर मर्दिनी, माखन चोर, श्याम बाबा की झांकियों ने लोगों का मनमोह लिया। शिव मंदिर से शुरू हुई शोभायात्रा ने होली चौक, बैंक रोड, गुप्ता चौक आदि स्थानों पर भ्रमण किया। उमेश चित्तौड़िया, मास्टर कल्लू, कल्लू पाराशरी, इंद्रेश पाराशरी, बॉबी शर्मा, बलभद्र सिंह आदि का विशेष सहयोग रहा। संवाद

रामनवमी शोभायात्रा में शामिल काली अखाड़ा। संवाद

रामनवमी शोभायात्रा में शामिल काली अखाड़ा। संवाद- फोटो : BADAUN

शोभा यात्रा में शामिल झांकी। संवाद

शोभा यात्रा में शामिल झांकी। संवाद- फोटो : BADAUN

राम नवमी शोभा यात्रा में शामिल शिव-पार्वती की झांकी। नितिन शर्मा

राम नवमी शोभा यात्रा में शामिल शिव-पार्वती की झांकी। नितिन शर्मा- फोटो : BADAUN

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed