फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   cultural

संत गाडगे की जयंती पर निकाली शोभायात्रा

Tue, 12 Apr 2022 01:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
cultural
उझानी में संत गाडगे जयंती पर शोभायात्रा में नृत्य करते कलाकार। संवाद - फोटो : BADAUN
उझानी (बदायूं)। धोबी समाज के तत्वावधान में संत गाडगे महाराज की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। अनुयायियों ने पुरानी अनाज मंडी परिसर में झांकियों का पूजन किया तो प्रमुख मार्गों पर जोरदार स्वागत। कलाकारों के साथ अनुयायी भी झूमते-गाते चले। समापन पर सजातीय एकजुटता का संकल्प दोहराया गया।
विज्ञापन

संत गाडगे की जयंती पर कार्यक्रम की शुरुआत सोमवार दोपहर बाद हुई। पुरानी अनाज मंडी परिसर में जुटे धोबी समाज के प्रमुख लोगों ने संत गाडगे का पूजन किया। उनके बताए रास्ते पर चलने के संकल्प के बाद शोभायात्रा कोतवाली मोड़ से स्टेशन रोड होकर घंटाघर चौराहे पर पहुंची। बच्चों ने गाडगे महाराज का गुुणगान करते हुए भजन सुनाया। काली अखाड़े में शामिल कलाकारों ने चौक-चौराहे पर करतब दिखाए। काली बने कलाकार का पूजन भी किया गया। समापन पर समाज के लोगों ने आपसी एकजुटता पर जोर दिया। इस मौके पर बेचेलाल, माखन लाल, चरनजीत, रामभरोसे लाल, योगेश प्रताप सिंह, प्रेमपाल, रामचरन, सुखपाल, हरीश कुमार, सूरजपाल, जानकी राम, राजेंद्र मथुरिया, विकास मथुरिया, कल्लू, बंटी और जीवनलाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-
महात्मा ज्योतिबा राव फूले के विचार जीवन में उतारने की सलाह
समाज कल्याण सेवा समिति के बैनर तले महात्मा ज्योतिबा राव फूले की जयंती सोमवार पूर्वाह्न चंद्रगुप्त मौर्य पार्क में मनाई गई। समिति के प्रदेश अध्यक्ष विजय वीर ने महात्मा ज्योतिबा राव फूले के विचारों को जीवन में उतारकर आगे बढ़ने की सलाह दी। कहा कि समाज में उनके योगदान को नकारा नहीं जा सकता। इस मौके पर राकेश वाल्मीकि, चंदगीराम, धर्मेंद्र वाल्मीकि, अमित, ज्योति, नेहा, अंशुल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed