फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   cultural

प्रतिभा मौर्य मिस और अक्षय शर्मा मिस्टर फेयरवेल बने

Fri, 25 Mar 2022 02:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 02:14 AM IST
विज्ञापन
cultural
उझानी में एस्सल स्कूल में मिस्टर फेयरवेल को मुकुट पहनाते सुधांशु गुप्ता। संवाद - फोटो : BADAUN
उझानी (बदायूं)। एस्सल ओडियन पब्लिक स्कूल में हुए कार्यक्रम में प्रतिभा मौर्य को मिस और अक्षय शर्मा को मिस्टर फेयरवेल चुना गया। विद्यालय के प्रबंधक सुधांशु गुप्ता ने दोनों बच्चों को मुकुट पहनाया।
विज्ञापन

विद्यालय परिसर में फेयरवेल कार्यक्रम दोपहर बाद शुरू हुआ। बच्चों ने नृत्य से धूम मचाते हुए सहपाठियों को भी झूमने के लिए मजबूर कर दिया। कनिष्का साहू, वंशिका गुप्ता और तान्या ने स्वागत भाषण दिया। कक्षा छह, सात और आठ के बच्चों ने सहभागिता की। मिस और मिस्टर फेयरवेल के टाइटल को लेकर कक्षा-आठ के साथ कक्षा- छह और सात के बच्चे उत्साहित नजर आए। प्रतिभागियों ने इंटेलीजेंस टेस्ट के जरिये अक्षय शर्मा, कृष्णा माहेश्वरी, जिज्ञासा पाल, प्रतिभा मौर्य और पायल ने सूची में स्थान पाया। बाद मे जिज्ञासा के मुकाबले प्रतिभा मौर्य आगे निकल कर मिस फेयरवेल का खिताब पाने में सफल रहीं। मिस्टर फेयरवेल अक्षय शर्मा को चुना गया।
विज्ञापन

विद्यालय के प्रबंधक सुधांशु गुप्ता ने प्रतिभा और अक्षय को चांदी का मुकुट पहनाकर पुरस्कृत किया। बाद में बच्चों ने सिनेमाघर में द कश्मीर फाइल्स फिल्म का लुत्फ उठाया। भाजपा नेता शंकर गुप्ता और मोहित राज शर्मा ने बच्चों को चॉकलेट और टाफियां बांटीं। इस मौके पर प्रधानाचार्य विमल सिंह, कोऑर्डिनेटर काजल, प्रिया, शिवानी शर्मा, पूजा, चारू, रेखा राठौड़, दीपक प्रताप आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed