फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   cultural

गाय की सेवा करने से 33 करोड़ देवी देवताओं की पूजा का मिलता है फल

Wed, 23 Feb 2022 12:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 12:40 AM IST
विज्ञापन
cultural
बिल्सी के वन बेहटा में भागवत कथा सुनाती ज्योति शास्त्री - फोटो : BADAUN
बिल्सी। वनबेहटा गांव के शिव मंदिर पर चल रही श्रीमद् भागवत कथा में ज्योति शास्त्री ने कथा के पांचवें दिन श्री कृष्ण की बाल लीलाओं का बखान किया। कहा कि धनवान व्यक्ति वही है जो तन, मन, धन से सेवा भक्ति करे। परमात्मा की प्राप्ति सच्चे प्रेम से ही संभव है।
विज्ञापन

उन्होंने पूतना प्रसंग भी सुनाया। उन्होंने कहा कि सभी को गोमाता की सेवा, गायत्री का जाप और गीता का पाठ अवश्य करना चाहिए। गाय की सेवा से 33 करोड़ देवी देवताओं की पूजा-अर्चना हो जाती है।
विज्ञापन

पृथ्वी ने गाय का रूप धारण करके श्रीकृष्ण को पुकारा तब श्रीकृष्ण पृथ्वी पर आए। इसलिए वह मिट्टी में नहाते, खेलते और खाते हैं ताकि पृथ्वी का उद्धार कर सकें। गोप बालकों ने जाकर यशोदा माता से शिकायत कर दी कि मां तेरे लाला ने माटी खाई है। यशोदा माता हाथ में छड़ी लेकर दौड़ी आईं। माता की जिद पर श्रीकृष्ण ने अपना मुख खोल दिया। यशोदा जी ने देखा कि मुख में चर-अचर संपूर्ण जगत विद्यमान है। कथा में राधे कृष्ण गोविंद गोपाल राधे राधे भजन का श्रद्धालुओं ने आनंद उठाया। सभी भक्तों ने भंडारे का प्रसाद भी ग्रहण किया। इस मौके पर कलक्टर सिंह, रनवीर सिंह चौहान, अवधेश सिसोदिया, हप्पू सिंह, अजय पाल सोलंकी, महावीर सिंह, सुनील कुमार, विजय कुमार, युवराज सिंह, अरुण, यादराम शाक्य आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed