फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   cultural

अच्छे कर्म करो, भगवान भी करते हैं कर्मयोगी की मदद

Sat, 02 Oct 2021 02:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 02:02 AM IST
विज्ञापन
cultural
बिल्सी। श्री सिद्धपीठ बालाजी धाम के तत्वावधान में नगर के ज्वाला प्रसाद जैन स्कूल में चल रही श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के छठे दिन जगद्गुरू रामानुजाचार्य स्वामी रामचंद्राचार्य ने गोपी प्रेम के मर्म को समझाया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बृज की गोपियों का श्रीकृष्ण के प्रति विशुद्ध प्रेम है। वह पूर्णत: निर्विकार हैं जो ज्ञान और भक्ति से परिपूर्ण हैं। भक्ति के बिना ज्ञान शुष्क ही रहता है जबकि ज्ञान के अभाव में भक्ति में भटकाव आ जाता है। गोपियां दोनों गुणों की चरमावस्था पर हैं इसीलिए श्रीकृष्ण और उनका प्रेम अनन्यतम और उच्चतम स्तर का है।
विज्ञापन

स्वामी जी ने कहा कि भक्तों के सारे कृत्य भगवान को केंद्र में रखकर होते हैं। जो काम प्रभु की प्रसन्नता के लिए किए जाता है वही पुण्य है। सभी सांसारिक दायित्वों को भगवान की आज्ञा मानकर निर्लिप्त भाव से करना ही कर्मयोग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निष्काम कर्म करने वाले कर्मयोगी भगवान को अतिशय प्रिय हैं। स्वामी जी ने कथा में कन्हैया की बाल लीलाओं का मनोहारी वर्णन करके श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया।

इस मौके पर महंत मटरुमल शर्मा महाराज, शांति देवी, प्रदीप शर्मा, ओजित शर्मा, संजीव शर्मा, राजीव शर्मा, यश भारद्वाज ,राजीव शर्मा ,श्रीकांत मिश्रा, दीपक बाबा, यश शर्मा, पुष्कीन माहेश्वरी, आचार्य धुव, देव वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed