{"_id":"6150ccdd8ebc3e05485921e3","slug":"cultural-badaun-news-bly4609809186","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिल्सी में भागवत कथा से पहले निकाली कलशयात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिल्सी में भागवत कथा से पहले निकाली कलशयात्रा
विज्ञापन
ल्सि में निकाली गई कलश यात्रा में शामिल महिलाएं
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या पांच स्थित सिद्धपीठ श्री बालाजी धाम के तत्वावधान में रविवार को कलश यात्रा निकाली गई।
श्रीमद्भागवत महापुराण कथा सप्ताह के शुरू होने से पूर्व यहां कथा व्यास स्वामी श्री रामचंद्राचार्य जी महाराज को बग्गी पर बैठाकर नगर में भ्रमण कराया गया। साथ ही लाल वस्त्र धारण कर 151 महिलाओं ने नगर के मुख्य बाजार में कलश यात्रा निकाली। इसका जगह-जगह लोगों ने स्वागत कर पुष्प वर्षा की।
बालाजी धाम पर कलश एवं पोथी पूजन कराया गया। यहां धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए गए। उसके बाद कलश यात्रा निकाली गई जो नगर के मोहल्ला संख्या पांच, बिजली उपकेंद्र रोड, अटल चौक, सर्राफा बाजार होती हुई बालाजी चौक पंहची।
जेपी जैन स्कूल में कथा स्थल पर कथा व्यास स्वामी श्री रामचंद्राचार्य जी महाराज ने प्रवचन दिया। कलश यात्रा को सफल बनाने में बालाजी धाम के महंत मटरूमल शर्मा, शांति देवी, प्रदीप शर्मा, संजीव शर्मा, यश भारद्वाज, राजीव शर्मा, नरेंद्र गरल, दीपक माहेश्वरी आदि का विशेष सहयोग रहा। संवाद