फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   cultural

अहंकार प्रभु का सबसे प्रिय भोजन है: चित्रलेखा

Tue, 19 Nov 2019 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
cultural
बिसौली। कस्बे के प्राचीन रामलीला मैदान पर आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिन भगवान कृष्ण के जन्म की कथा सुनाई गई। कथावाचक देवी चित्रलेखा ने मत्स्य, कच्छप, वाराह, नरसिंह, परशुराम और रामअवतार के प्रसंग की भी चर्चा की।
विज्ञापन

राधारानी प्रेम सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में कथावाचक देवी चित्रलेखा ने कहा कि अहंकार प्रभु का सबसे प्रिय भोजन हैं। रुक्मणि को जब अपने रूप का घमंड हुआ, तो कान्हा ने हनुमान जी के माध्यम से उसे चूर चूर कर दिया। उन्होंने कहा कि बच्चों के मन की बात को दबाना नहीं चाहिए। बच्चे जिस काम को मन लगाकर करना चाहते हैं वह करने दें। उन पर अपनी इच्छाओं को न थोपें। भक्त प्रहलाद प्रसंग सुनाते हुए कहा कि गर्भावस्था के दौरान आसपास के वातावरण का प्रभाव गर्भस्थ शिशु पर जरूर पड़ते हैं। भक्त प्रहलाद जब गर्भ में थे तब देवऋषि नारदजी उनकी माता को सत्संग सुना रहे थे। पूर्व जन्म के संस्कार के साथ साथ प्रहलाद पर उस सत्संग का भी असर हुआ और वे बचपन से ही नारायण भक्ति में लीन हो गए। इस मौके पर मनोज यादव, मुकेश शर्मा, भाजपा महिला मोर्चा की नगर महामंत्री ब्रजेश शर्मा, मनोज टाटा, हिमांशु सक्सेना, धीरेन्द्र भट्ट, आमोद, प्रदीप सिन्हा मौजूद रहे।
विज्ञापन


शिविर में 50 लोगों ने किया रक्तदान
बिसौली। जायंट्स ग्रुप बिसौली स्टार्स के तत्वावधान में श्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिन रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर में 50 लोगों ने रक्तदान किया। शिविर का उद्घाटन फेडरेशन उपाध्यक्ष कृष्णावतार गुप्ता ने फीता काट कर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यक्ष नितिन गुप्ता, सचिव अनुपम वार्ष्णेय, कोषाध्यक्ष मनोज यादव, प्रवीन अग्रवाल, अमित बाबू, मयंक अग्रवाल मौजूद रहे। शिविर में बरेली के गंगाशील ब्लड बैंक ने कैंप लगाया गया था।


चार महिलाओं की चेन उड़ा ले गए उचक्के
बिसौली। भागवतकथा के दौरान उचक्कों ने पंडाल में चार महिलाओं के चेन, हार और मंगलसूत्र उड़ा दिए। कथा के बाद पीड़ित महिलाओं की चीखपुकार सुनकर पंडाल में भीड़ लग गयी। दो महिलाएं तो काफी देर तक पंडाल में ही बिलख-बिलखकर रोती रहीं। पीड़ित महिलाओं के परिजन में पुलिस की निष्क्रियता को लेकर भारी आक्रोश दिखा। उचक्कों का शिकार आयोजक मंडल के प्रमुख मनोज यादव की रिश्तेदार सोनी यादव, माया गुप्ता, जया मिश्रा व साधना शर्मा हुई हैं। कोतवाली पुलिस को मामले की तहरीर नहीं दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed