{"_id":"5d860b228ebc3e93a170bcd8","slug":"cultural-badaun-news-bly3770398181","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंडित श्रीराम शर्मा की जयंती पर जुटे गायत्री परिवार के सदस्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंडित श्रीराम शर्मा की जयंती पर जुटे गायत्री परिवार के सदस्य
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी। अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में अहीरटोला मोहल्ले में पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य की जयंती धूमधाम से मनाई गई। गायत्री मंत्र के जाप के बाद कन्याओं ने ओम और स्वास्तिक के रूप सजे दीप प्रज्ज्वलित किए। प्रसाद भी बांटा गया।
जयंती समारोह शुरू होने पर आयोजक आर्येंद्र यादव ने श्रीराम शर्मा के चित्र के समक्ष पूजन किया। उन्होंने गुरुओं के प्रति आदरभाव रखने की सलाह दी। संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि आचार्य ने मानव मात्र के कल्याण के लिए 32 सौ से अधिक पुस्तकों की रचना की। इस मौके पर कन्याओं ने दीप प्रज्ज्वलित किए, साथ ही आरती भी की गई। आयोजकों ने प्रसाद का वितरण कराया। इस मौके पर बदन सिंह, सुभाष यादव, अशोक यादव, विवेक अग्रवाल, रानी, मुन्नी देवी, मोना आदि मौजूद थे। ब्यूरो