फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   cultural

अमेरिका में दिखी भारतीय संस्कृति को लिखने पर मिला पुरस्कार

Sat, 21 Sep 2019 01:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2019 01:40 AM IST
विज्ञापन
cultural
बदायूं। कहते हैं कि यदि कुछ करने का जज्बा है तो सफलता कदम चूमती है। प्रख्यात कवि स्वर्गीय डॉ. उर्मिलेश शंखधार की बेटी कवयित्री सोनरूपा विशाल भी जिले का नाम रोशन कर चुकी हैं। सात समंदर पार अमेरिका के शहरों में अपनी रचनाओं के जरिए बदायूं का नाम दुनिया में पहुंचाने वाली सोनरूपा विशाल के यात्रा वृतांत ‘अमेरिका और 45 दिन’ को उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान ने जगदीश गुप्त पुरस्कार की घोषणा की है।
विज्ञापन

शहर की प्रोफेसर कॉलोनी में रह रहीं कवियित्री सोनरूपा विशाल को उनकी रचनाओं के लिए राष्ट्रीय स्तर पर अब तक कई सम्मान मिल चुके हैं। 2018 में वह अमेरिका गईं। जहां पर अंतरराष्ट्रीय हिंदी समिति की ओर से 25 शहरों में कवि सम्मेलनों का आयोजन किया गया था। उन कवि सम्मेलनों में सोनरूपा ने अपनी रचनाओं के माध्यम से खूब वाहवाही लूटी। अमेरिका में उन्होंने जो कुछ देखा उसी पर उन्होंने ‘अमेरिका और 45 दिन’ शीर्षक से पुस्तक लिखी। सोनरूपा ने बताया कि उन्होंने यह पुस्तक अमेरिका से लौटने के बाद ही लिखी थी। उन्होंने इस पुस्तक में अमेरिका में भारतीय संस्कृति को विभिन्न दृष्टिकोण से देखा और लिखा है। इससे पूर्व सोनरूपा को उनकी पहले गजल संग्रह ‘लिखना जरूरी है’ के लिए भी हिन्दी संस्थान उत्तर प्रदेश द्वारा हरिवंशराय बच्चन पुरस्कार मिल चुका है। सोनरूपा की इस पुस्तक के पुरस्कार के लिए चयनित होने पर साहित्य जगत से जुड़े लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed