{"_id":"5d83c18e8ebc3e93ae3f2ffd","slug":"cultural-badaun-news-bly376846853","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने अधिकारियों को बांटीं ककोड़ा मेले की जिम्मेदारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने अधिकारियों को बांटीं ककोड़ा मेले की जिम्मेदारियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। रुहेलखंड मिनी कुंभ के नाम से प्रसिद्ध मेला ककोड़ा पांच से 19 नवंबर तक चलेगा। 12 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा पर विशेष स्नान का कार्यक्रम रहेगा। गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी सभी विभाग मेला ककोड़ा में विकास प्रदर्शनी लगाते हुए मेले को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करेंगे।
गुरुवार को डीएम दिनेश कुमार सिंह, एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी की संयुक्त अध्यक्षता में कलक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में ककोड़ा मेला की तैयारियों के संबंध में बैठक आयोजित हुई। डीएम ने मेले तक पहुंचने वाले कच्चे मार्ग की चौड़ाई बढ़ाने के निर्देश देते हुए पार्किंग व्यवस्था, शौचालय निर्माण, खुले में शौच न करने पर विशेष बल दिया। डीएम के आदेश पर इस बार मेले में ग्राम प्रधानों के रुकने के लिए समुचित व्यवस्था की जाएगी। मेले में प्लास्टिक व पॉलिथीन के प्रयोग पर प्रतिबंध रहेगा। प्रकाश व्यवस्था भी बढ़ाई जाएगी। स्वच्छ शौचालय बनाए जाएंगे।
एसएसपी ने सुरक्षा व्यवस्था, खोया-पाया, वाच टॉवर, अग्निशमन आदि व्यवस्थाएं चाकचौबंद रखने के निर्देश दिए। मेले में खेल प्रतियोगिताओं के अलावा पतंगबाजी, आतिशबाजी के कार्यक्रम तय किए जाने के साथ ही गंगा में एक हजार एक दीप प्रज्ज्वलित कर प्रवाहित करने का निर्णय किया गया। उन्होंने खाद्य निरीक्षक को मेले में खाने पीने के पदार्थां की जांच के निर्देश दिए हैं। कहा-यातायात व पार्किंग की व्यवस्था सुचारु रखी जाए। मेले में पंचायतराज व स्थानीय निकाय द्वारा पर्याप्त सफाई कर्मचारी लगाए जाएं। इस मौके पर सीडीओ निशा अनंत, एडीएम नरेन्द्र बहादुर सिंह, एडीएम आरएन शर्मा, एसपी सिटी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, सिटी मजिस्ट्रेट केके अवस्थी, एसडीएम सदर पारस नाथ मौर्य, जिला पंचायत एएमए सीपी सिंह राघव मौजूद रहे।