फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Crowds gathered to fill SIR forms, BLOs helped people

Budaun News: एसआईआर फॉर्म भरने के लिए उमड़ी भीड़, बीएलओ ने की लोगों की मदद

Mon, 24 Nov 2025 12:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 24 Nov 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Crowds gathered to fill SIR forms, BLOs helped people
संविलियन विद्यालय में एसआईआर फॉर्म भरते लोग। संवाद
बदायूं। मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत रविवार को जिलेभर में सभी बूथ खोले गए। एसआईआर (शिफ्टिंग, इनक्लूजन, रिमूवल) फॉर्म भरने के लिए सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग बूथों पर पहुंचने लगे। शासन के निर्देश पर अवकाश के दिन भी बीएलओ बूथों पर तैनात रहे और लोगों को फॉर्म भरने में पूरी मदद प्रदान की। दिनभर बूथों पर भीड़ बनी रही, जिसके कारण कई स्थानों पर लंबा इंतजार भी करना पड़ा।
विज्ञापन

बूथों पर आते लोगों ने अपने प्रपत्र सही ढंग से भरने के लिए बीएलओ से मार्गदर्शन लिया। ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर नगर तक लोगों ने बढ़-चढ़कर अभियान में भाग लिया। शहर में सदर विधायक महेशचंद्र गुप्ता ने एसआईआर का फॉर्म भरा। इसके साथ ही कई परिवार एक साथ पहुंचकर सभी सदस्यों के फॉर्म जमा कर रहे थे।
विज्ञापन

बीएलओ ने उन्हें यह भी बताया कि इस बार गणना प्रपत्र के साथ किसी भी प्रकार का दस्तावेज जमा नहीं करना है। केवल व्यक्तिगत जानकारी को स्पष्ट और सही भरना आवश्यक है, ताकि संशोधन और सत्यापन की प्रक्रिया सुचारू रूप से पूरी हो सके। जिला प्रशासन के अनुसार, इस अभियान का मुख्य उद्देश्य अधिकतम फॉर्म समय पर प्राप्त कर मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाना है। सुबह से शाम तक लोगों का लगातार पहुंचना और बीएलओ का सहयोग देना अभियान में तेजी का संकेत देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बूथों पर प्रपत्र जमा, कमियों को दूर कराया
उसावां। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के तहत उसावां क्षेत्र में पहले ही गणना प्रपत्रों का वितरण किया जा चुका था। रविवार को बीएलओ ने बूथों पर पहुंचकर प्रपत्र एकत्र किए और जिनमें त्रुटियां या कमियां थीं, उन्हें मौके पर ही सही तरीके से भरवाया। प्राथमिक विद्यालय प्रथम में बीएलओ ने मतदाताओं को फॉर्म भरवाए। वार्ड संख्या 1 और 2 में पुष्पेंद्र सिंह चौहान तथा वार्ड 11 में बीएलओ पप्पू ने फॉर्म जमा कराए और लोगों को प्रपत्र भरने की प्रक्रिया समझाई। संवाद

एसडीएम ने बूथों का किया निरीक्षण
सहसवान। मुजरिया के कृषि इंटर कॉलेज अलीगंज में उप जिलाधिकारी प्रेमपाल सिंह के निर्देशन में एसआईआर का कार्य कराया गया। एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर बूथों का निरीक्षण किया और जिन लोगों को फॉर्म भरने में परेशानी हो रही थी, उन्हें सही तरीके से फॉर्म भरवाया। उन्होंने बीएलओ को निर्देशित किया कि कोई भी फॉर्म अधूरा या त्रुटिपूर्ण न रहे। इस दौरान नायब तहसीलदार बदन सिंह यादव भी निरीक्षण में शामिल रहे। बूथों पर बीएलओ नूतन कुमार, रामादेवी, पंकज महेश्वरी आदि उपस्थित रहे। संवाद

गांव-गांव में चला एसआईआर फॉर्म भरने का अभियान
दहगवां। ब्लॉक दहगवां में रविवार को विभिन्न गांवों में एसआईआर फॉर्म भरने का अभियान चलाया गया। बीएलओ पूरे दिन बूथों पर बैठकर लोगों को फॉर्म भरने में सहयोग करते रहे, जो फॉर्म पहले से सही भरे हुए लेकर पहुंचे, उन्हें एप पर अपलोड करने का कार्य भी किया गया। ब्लॉक क्षेत्र के दियोहरा शेखपुर, ढेल, हंसनपुर, पडरिया सहित कई स्कूलों में एसआईआर से संबंधित कार्य किया गया।
2003 की मतदाता सूची में नाम न होने पर सबसे अधिक परेशानी महिलाओं को हो रही है। वे अपने माता-पिता या दादा-दादी के नाम 2003 की लिस्ट में खोजने के लिए बूथ संख्या, विधान सभा संख्या और क्रमांक ढूंढती रहीं। संवाद

सभी विद्यालयों में वितरित किए गए प्रपत्र
सैदपुर। डीएम के निर्देश पर सैदपुर कस्बे के सभी विद्यालयों में बीएलओ ने गणना प्रपत्र वितरित किए और फॉर्म भी एकत्र किए। कन्या संविलियन विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजीव कुमार ने बताया कि सात बूथों के बीएलओ यहां मौजूद रहे। विद्यालय में आए लोगों को एसआईआर से संबंधित सभी जानकारी उपलब्ध कराई गई। पूर्व उच्च माध्यमिक विद्यालय, नगर पंचायत कार्यालय और अन्य स्कूलों में भी बीएलओ दिनभर सक्रिय रहे। संवाद

खुला रहा इंटर कॉलेज, नहीं पहुंचे बीएलओ
अलापुर/जगत। नगर के लोग नेहरू आदर्श इंटर कॉलेज में एसआईआर के फॉर्म भरने के लिए भटकते रहे। स्कूल में तैनात कर्मचारियों ने बताया कि सुबह स्कूल खोल दिया था। बैंच डाल दी गई थी, लेकिन अपराह्न ढाई बजे तक कोई भी बीएलओ नहीं आया है। ऐसे में लोग आकर लौट रहे हैं। इधर, सखानूं नगर पंचायत के संविलियन विद्यालय में एसआईआर के बीएलओ ने कैंप लगाकर फॉर्म भरने का कार्य किया। संवाद





अभियान में सहकारिता विभाग देगा पूर्ण सहयोग



बदायूं। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से रविवार को भाजपा कार्यालय में जिले की सभी पैक्स समितियों के पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भूपेंद्र सिंह, संचालक उत्तर प्रदेश कॉपरेटिव बैंक लखनऊ एवं जिला प्रवासी ने कहा कि सहकारिता परिवार इस अभियान में बड़ी भूमिका निभा सकता है। उन्होंने पैक्स समिति के सभापतियों और सदस्यों से अपील की कि वे बीएलओ से प्राप्त फॉर्म भरवाकर निर्धारित समय पर जमा कराएं, ताकि 2003 से 2025 तक की मतदाता सूचियों का सही सत्यापन हो सके।




भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर और अधिक सक्रिय भूमिका निभानी होगी। चेयरमैन डीसीबी जेके सक्सेना ने कहा कि सहकारिता से जुड़े सभी पदाधिकारी इस राष्ट्रव्यापी लोकतांत्रिक कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। इस मौके पर रविंद्र पाल सिंह, रानी सिंह पुंडीर, हितेंद्र शंखधार, डॉ. डीएस चौधरी, राकेश शाक्य, अनुज शर्मा, मीडिया प्रभारी आशीष शाक्य आदि मौजूद रहे। संवाद

संविलियन विद्यालय में एसआईआर फॉर्म भरते लोग। संवाद

संविलियन विद्यालय में एसआईआर फॉर्म भरते लोग। संवाद

संविलियन विद्यालय में एसआईआर फॉर्म भरते लोग। संवाद

संविलियन विद्यालय में एसआईआर फॉर्म भरते लोग। संवाद

संविलियन विद्यालय में एसआईआर फॉर्म भरते लोग। संवाद

संविलियन विद्यालय में एसआईआर फॉर्म भरते लोग। संवाद

संविलियन विद्यालय में एसआईआर फॉर्म भरते लोग। संवाद

संविलियन विद्यालय में एसआईआर फॉर्म भरते लोग। संवाद

संविलियन विद्यालय में एसआईआर फॉर्म भरते लोग। संवाद

संविलियन विद्यालय में एसआईआर फॉर्म भरते लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed