फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Criminal with 25,000 bounty arrested following encounter in Dataganj

Budaun News: दातागंज में हुई मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

Thu, 23 Jul 2026 01:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Criminal with 25,000 bounty arrested following encounter in Dataganj
मुठभेड़ में गिरफ्तार आरोपी अजय उर्फ बब्लू। स्त्राेत पुलिस
बदायूं। दातागंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने बुधवार देर रात हुई मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में बदमाश के सीधे पैर में गोली लगी। मुठभेड़ के दौरान एक सिपाही भी हाथ में गोली लगने से घायल हो गया। दोनों घायलों को उपचार के लिए सीएचसी दातागंज ले जाया गया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान अजय उर्फ बबलू निवासी प्रहलादपुर थाना सोरों जनपद कासगंज के रूप में हुई है। बदमाश ने 10 मई को दातागंज कस्बे में एक व्यक्ति को नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश किया। फिर उसकी जेब से नकदी और डेबिट कार्ड चोरी कर भाग निकला।
विज्ञापन

बुधवार देर रात पुलिस को आरोपी के मंडी समिति गेट के थोड़ा आगे घूमने की सूचना मिली। सीओ अशेष नाथ सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घेराबंदी शुरू की। इसी दौरान बदमाश ने पुलिस टीम पर तमंचे से फायरिंग कर दी। इसमें आरक्षी राहुल गौतम के हाथ में गोली लगने से वह घायल हो गया। जवाबी फायरिंग में आरोपी के सीधे पैर में गोली लग गई। इससे वह वहीं गिर गया। पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी के पास 315 बोर तमंचा, दो कारतूस, 20 डेबिट कार्ड और 2400 रुपये मिले हैं। आरोपी पर बदायूं के अलावा लखनऊ, कन्नौज, फतेहगढ़, बरेली, शाहजहांपुर, ओरैया में चोरी, धोखाधड़ी, गैंगस्टर और आर्म्स एक्ट सहित 14 आपराधिक मामले दर्ज हैं।


25 हजार का इनामी फरार बदमाश घेराबंदी में पकड़ा गया है। उसने टीम पर फायरिंग की जिसमें एक आरक्षी घायल हुआ है। आरोपी को पैर में गोली लगी है। दोनों का इलाज कराया जा रहा है। बृहस्पतिवार को आरोपी कोर्ट में पेश किया जाएगा। - अशेष नाथ सिंह, सीओ दातागंज



बहन-भांजे की हत्या करने वाला आरोपी गया जेल
बदायूं। कादरचौक थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत लखूपुरा के मजरा बखतपुर में बहन संतोषी और भांजे आकाश की जमीन के विवाद में गोली मारकर हत्या करने के मामले मुठभेड़ में गिरफ्तार आरोपी वीरसिंह को बुधवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed